{"_id":"59be3aba4f1c1b36688b5204","slug":"a-man-was-arrested-for-allegedlly-sexually-assualted-a-minor-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो गेम के बहाने सरकारी क्लर्क करता रहा 11 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न, गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडियो गेम के बहाने सरकारी क्लर्क करता रहा 11 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न, गिरफ्तार
amarujala.com, Presented by: अरविंद
Updated Sun, 17 Sep 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
Crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की खारघर पुलिस ने एक सरकारी क्लर्क को गिरफ्तार किया है। क्लर्क पर एक 11 वर्षीय लड़की से कथित रूप से यौन उत्पीड़न का आरोप है। लड़की आरोपी के पड़ोस की रहने वाली है और पिछले दो साल से ये जुल्म सह रही है।
विज्ञापन
आरोपी पर आईपीसी की धारा 354, 376 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़की आरोपी के घर उसके बेटे के साथ कम्प्यूटर गेम खेलने जाया करती थी।
विज्ञापन
पीड़िता का पिता लंबे समय से बीमार है और बेरोजगार भी। पीड़िता की मां कई साल पहले ही गुजर चुकी है। इसी के चलते आरोपी ने इस चीज का फायदा उठाते हुए बच्ची को परेशान कर उसके साथ अश्लील हरकते करना शुरु कर दिया।
विज्ञापन
लेकिन पीड़िता बच्ची ने हिम्मत जुटाते हुए अपनी आपबीती पड़ोस की एक महिला को बताई जिसके बाद महिला ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।