फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a man committed suicide in Lakhimpur Kheri

पत्नी का मायके जाकर फोन पर बात करने से इनकार, पति ने किया होश उड़ाने वाला काम

Sat, 23 Sep 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखीमपुरखीरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखीमपुरखीरी Updated Sat, 23 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
a man committed suicide in Lakhimpur Kheri
फाइल
पत्नी मायके चली गई और हफ्ते भर से अपने पति से बात नहीं की। इससे नाराज उसके पति ने दिह दहला देने वाला काम कर दिया। पढ़ें उसके पति ने क्या किया?...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की है। सिकंद्राबाद के मिर्जापुर गांव की रहने वाले शख्स की पति हफ्तेभर पहले अपने मायके चली गई थी। पत्नी के हफ्ते भर से बात नहीं करने से परेशान उमाशंकर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। 

पढ़ें: शादी का बनाया इतना दबाव, डिप्रेशन में आकर उठाए यह खतरनाक कदम
विज्ञापन


विनाम प्रकाश ने बताया कि उनके छोटे भाई उमाशंकर ने बिहार की युवती से करीब तीन साल पहले शादी की थी। दो महीने पहले भाई की पत्नी अपने मायके बिहार चली गई। भाई उमाशंकर ने जब मोबाइल पर कॉल कर हाल पूछा तो दो-तीन बार तो पत्नी ने बात की, लेकिन हफ्ते भर पहले उमाशंकर और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पत्नी ने दोबारा कॉल करने से मना कर दिया था। तभी से उसका भाई मानसिक तनाव में था। उधर, हफ्ते भर से भाई लगातार मोबाइल पर कॉल कर अपनी पत्नी से संपर्क करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था। इससे भाई अधिक परेशान हो गया। 

पढ़ें:- हाईस्कूल के छात्र ने फांसी लगाई, ब्ल्यू व्हेल गेम खेलने की आशंका

गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर भाई ने गमछे से फांसी का फंदा गले में कसकर कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई विनाम प्रकाश की सूचना पर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed