{"_id":"59bbd59d4f1c1bb0688b4be3","slug":"family-made-pressure-for-marriage-so-that-girl-took-a-dangerous-step-for-herself","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का बनाया इतना दबाव, डिप्रेशन में आकर उठाए यह खतरनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का बनाया इतना दबाव, डिप्रेशन में आकर उठाए यह खतरनाक कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
Updated Sat, 16 Sep 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
demo pic
दक्षिण जिले के नेबसराय थाना इलाके में एक युवती ने खुदकुशी कर ली। युवक ने युवती से शादी करने से मना कर दिया। इस बात से युवती दुखी रहने लगी थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला था। इसमें युवती ने शादी नहीं होने से परेशान बात लिखी है।
विज्ञापन
पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था। नेबसराय थाना पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने(आईपीसी की धारा 306) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि शुक्रवार शाम तक आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बवीता (19) नाम की युवती परिवार के साथ जेजे कॉलोनी झुग्गी बस्ती, तिगड़ी में परिवार के साथ रहती थी। बवीता की सगाई कुछ महीने पहले जसौला, सरिता विहार में रहने वाली बिन्टू (23) से हुई थी। इसके बाद दोनों मिलने-जुलने लगे थे।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले बिन्टू ने बवीता से शादी करने से मना कर दिया। इस बात पर बवीता दुखी रहने लगी थी। जब वह डिप्रेशन में चली गई तो उसने चुन्नी के जरिए पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।