फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a lover killed his girlfriend and then shot himself in jhansi

सिरफिरे आशिक ने की युवती की हत्या, फिर खुद को मार ली गोली

Tue, 07 Nov 2017 12:13 AM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Nov 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
a lover killed his girlfriend and then shot himself in jhansi
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली से उड़ा लिया। घटना उत्तर प्रदेश के झांसी की है। मेवातीपुरा में गोली की आवाज सुनकर चंद कदम दूर मौजूद उन्नाव गेट पुलिस चौकी के एक दरोगा वहां पहुंचा तो आरोपी रोहित ने उस पर तमंचा तान दिया और उसे वहां से खदेड़ दिया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रोहित नाम का युवक अपनी बाइक से अपनी प्रेमिका के घर के बाहर खड़ा हो गया था। उसने एक हाथ में तमंचा और दूसरे हाथ में पिस्टल लिए हुए थे। जैसे ही उसकी प्रेमिका पानी भरने के लिए मोटर का पाइप लगाने आई, तभी रोहित आकर खड़ा हो गया। 
विज्ञापन


पढ़ें:- एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, सामने आया हैरान करने वाला सच
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले वह कुछ समझ पाती तभी रोहित ने तमंचे से उसके सिर में गोली मार दी। घटना उन्नाव गेट पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई। गोली चलने की आवाज सुनकर चौकी में मौजूद एक दरोगा मौके पर पहुंच गया। रोहित ने उसे तमंचा दिखाकर पीछे जाने को कहा। 

a lover killed his girlfriend and then shot himself in jhansi
महराजगंज - फोटो : SELF
इस बीच रोहित ने तमंचे से अपने पेट और सिर में गोली मार ली। बताया जा रहा है कि रोहित काफी समय से युवती को चाहता था। लेकिन, इसी बीच युवती का रिश्ता कहीं और हो जाने के कारण बौखला गया था। 

पढ़ें:- दो साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, चाची पर लगा आरोप

घटना के बाद से ही युवती के घर में मातम पसरा हुआ है। मृतका के पिता की घर में ही फोटो स्टूडियो की दुकान है। घटना को अंजाम देने वाला रोहित उन्नाव गेट के बाहर बाइक रिपयेरिंग की दुकान करता था। 

रोहित के परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने शादी का प्रस्ताव भी घर में रखा था, लेकिन सभी ने मना कर दिया था। परिजन कहीं और शादी के लिए लड़की भी देख रखे थे।
सुनंदा के पिता सुबोध का आरोप है कि रोहित मोहल्ले में आता-जाता है। वह कई बार उनकी पुत्री को कई बार परेशान भी किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed