फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a husband attacked his wife in Bareilly

फौजी पति को था शक, थाने के पास किया महिला सिपाही पर गड़ासे से हमला

Mon, 23 Oct 2017 12:17 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Mon, 23 Oct 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
a husband attacked his wife in Bareilly
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
दो साल पहले शादी हुई थी, फौजी पति को अपनी पत्नी पर शक हो गया, पहले घर पर झगड़ा हुआ और फिर थाने के पास पति ने पत्नी के साथ ऐसा कांड किया कि पुलिस भी हैरान रह गई। जानिए उसने क्या किया...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है। फतेहगंज पश्चिमी थाना में तैनात महिला कांस्टेबल सरिता पर उसके फौजी पति संदीप ने थाने से चंद कदम की दूरी पर ही जानलेवा हमला कर दिया। गड़ासा लेकर पहुंचे संदीप ने सरिता की गर्दन पर वार किया तो उसे रोकने की कोशिश में उसके हाथ की तीन अंगुलियां कट गईं। 
विज्ञापन


पढ़ें:- रेप के बाद नाबालिग के साथ हैवानियत, इस हालत में शव देख स‌िहर गई पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


दो अंगुलियां कटकर पूरी तरह अलग हो गईं। बुरी तरह लहूलुहान सरिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम को गाजियाबाद से पहुंचे परिवार के लोग उसे रेफर कराकर दिल्ली ले गए। पुलिस को अभी इस घटना में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

महिला कांस्टेबल सरिता ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ढाई महीने पहले ही थाना फतेहगंज पश्चिमी में तैनात हुई थी। वह कस्बे के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में किराये पर रहती हैं। 24 वर्षीय सरिता की दो साल पहले फौजी संदीप से शादी हुई थी जो दिवाली पर सरिता के पास आया हुआ था। 

a husband attacked his wife in Bareilly
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
बताया जा रहा है कि दो-तीन दिन से पति-पत्नी में झगड़ा चल रहा था। सरिता ने इस वजह से अपने भाई को भी बुला लिया था। फौजी संदीप को सरिता पर शक था। इसी के चलते उसने सरिता के साथ इस बीच कई बार मारपीट भी की थी।

पढ़ें:- रात में प्रेमिका से मिलने आया था युवक, परिजनों ने देख लिया और फिर...

रविवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे सरिता थाने जाने के लिए टेंपो से निकलीं। वह थाना गेट के सामने टेंपो से उतरी, तभी थाने से करीब सौ मीटर पहले फौजी संदीप मोटरसाइकिल से उसके पीछे पहुंच गया। सरिता को खींचकर वह कालोनी-थाने के बीच के खड़ंजे पर ले गया, जहां उन पर गड़ासे से वार कर दिया। 

सरिता ने हाथ से गड़ासा रोकने की कोशिश की तो उनकी दाहिने हाथ की तीन अंगुलियां कट गईं। दो अंगुलियां कटकर अलग हो गईं। गरदन और कान पर भी गहरा जख्म हो गया। लहूलुहान सरिता को वहीं पड़ा छोड़ संदीप बाइक से फरार हो गया। 

a husband attacked his wife in Bareilly
फाइल-
भागते वक्त सरिता का मोबाइल भी ले गया। कुछ देर बाद इधर से गुजरे एक होमगार्ड ने सरिता को लहूलहान पड़ा देखा तो थाने जाकर इत्तिला दी। इसके बाद पुलिस ने सरिता को एंबुलेंस से बरेली के एक निजी हास्पिटल में भिजवाया। 

पढ़ें:- अवैध संबंधों में रोड़ा था, पत्नी और प्रेमी ने किया ऐसा कांड पुलिस भी रह गई हैरान

कटी अंगुलियों से ब्लीडिंग न रुकने के कारण शाम को परिवार वाले सरिता को रेफर कराकर दिल्ली ले गए। एसएचओ श्रीकांत राय ने बताया कि घटना गंभीर प्रकृति की है। अगर सरिता की ओर से तहरीर मिली तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed