फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a Farmer shot dead in Aligarh of Uttar Pradesh

अवैध संबंधों में किसान की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद शव के साथ की हैवानियत 

Thu, 14 Dec 2017 12:05 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Thu, 14 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
a Farmer shot dead in Aligarh of Uttar Pradesh
फाइल फोटो
एक किसान की घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद शव के साथ हैवानियत की। अवैध संबंधों के शक में पुलिस ने महिला और एक युवक को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ की है। अकराबाद थाना इलाके के गांव बमनोई में मंगलवार की रात एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूरी रात शव गली में ही पड़ा रहा। 
विज्ञापन


पढ़ें:- लव जिहाद के विरोध में बेरहमी से हत्या कर शव जलाया और वीडियो वायरल किया
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को तड़के पहर करीब पांच बजे गांव के भूपेंद्र सिंह और प्रदीप कुमार उर्फ कलुआ ने गली में शव पड़े होने की सूचना परिजनों को दी। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई ने गांव के ही एक युवक और उसकी मां समेत दो अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। 

पुलिस के अनुसार लेनदेन और अवैध संबंध के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। एक महिला और युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। 

शादी के दो साल बाद ही पत्नी से तलाक

a Farmer shot dead in Aligarh of Uttar Pradesh
फाइल फोटो
गांव बमनोई निवासी मुनेशपाल सिंह के अनुसार उनके छोटे भाई राकेश कुमार सिंह का गांव के ही एक व्यक्ति के घर उठना-बैठना था। मंगलवार की रात करीब नौ बजे गांव का एक युवक दो अज्ञात युवकों के साथ उनके घर आया और राकेश को यह कहते हुए अपने घर बुला ले गया कि मम्मी ने बुलाया है।

इसके बाद रात भर राकेश घर नहीं पहुंचा तो परिजन समझे कि वहीं सो गए होंगे। बुधवार की सुबह गली के खड़ंजे पर शव पड़े होने की सूचना मिली। इससे परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

पढ़ें:- ताश खेलने को लेकर हुआ झगड़ा, मजदूर की गोली मारकर हत्या 

सीओ बरला अनुज कुमार चौधरी के अनुसार परिजनों की तहरीर पर गांव के हिमांशु और उसकी मां बॉबी के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। निजी स्वार्थ के साथ कुछ अवैध संबंध का भी मामला सामने आ सकता है। सभी बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है। 

मृतक राकेश सिंह की करीब दस साल पहले शादी हुई थी। शादी के दो साल बाद ही किसी कारण से राकेश सिंह का पत्नी से तलाक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed