फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Uttar Pradesh young man shot dead in Jhansi

ताश खेलने को लेकर हुआ झगड़ा, मजदूर की गोली मारकर हत्या 

Tue, 12 Dec 2017 11:32 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Tue, 12 Dec 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh young man shot dead in Jhansi
फाइल फोटो
ताश खेलने को लेकर झगड़ा हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चला दी। जिसमें से एक मजदूर की गोली लगने से मौत हो गई। घटना उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की है। सदर बाजार थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा में सोमवार की रात स्लाटर हाउस (पशु वधशाला) में मजदूर व सुरक्षा गार्ड के बीच ताश खेलने को लेकर झगड़ा हो गया। 
विज्ञापन


इस दौरान एक सुरक्षा गार्ड ने असम निवासी मजदूर अब्दुल करीम को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। करीम के भाई अब्दुल मनस की तहरीर पर कश्मीर निवासी तीन गार्डों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि मुख्य आरोपी फरार है।
विज्ञापन


पढ़ें:- आपत्तिजनक हालत में थे पति और प्रेमिका, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा हैरान रह गई पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


असम के कामरूप जिले के लागो थाना क्षेत्र के अधियार पारा निवासी अब्दुल करीम (22) भगवंतपुरा में बने स्लाटर हाउस में अपने भाई अब्दुल मनस और अन्य साथियों के साथ काम करता था। स्लाटर हाउस में सुरक्षा के लिए गाजियाबाद की एक सिक्योरिटी कंपनी के गार्ड तैनात हैं। 

अधिकांश गार्ड कश्मीर के हैं। सोमवार की रात खाना खाने के बाद करीम एक कमरे में साथियों के साथ ताश खेलने लगा। खेल के दौरान कश्मीर निवासी गार्ड शकील अहमद ने रात ज्यादा होने की बात कहकर उनको ताश खेलने से मना किया। 

Uttar Pradesh young man shot dead in Jhansi
महराजगंज - फोटो : SELF
इस बात को लेकर करीम और शकील के बीच गाली-गलौज होने लगी। शोर सुनकर गार्ड लियाकत हुसैन और जाहिद मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। शकील को साथियों ने उकसाया तो उसने अपनी बंदूक से करीम को गोली मार दी। 

पढ़ें:- उग्रवादियों ने बाप-बेटे को गोलियों से भूना, दोनों ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

गोली लगने पर वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। पुलिस करीम को मेडिकल कालेज लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने करीम के भाई की तहरीर पर तीनों गार्डों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

इस मामले में सदर बाजार थाना प्रभारी ने बताया कि दो आरोपी लियाकत हुसैन व जाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी शकील फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद परिजन करीम का शव लेकर असम अपने घर चले गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed