90 साल की कैंसर पीड़िता से रेप, पुलिस को किसी अपने पर शक
केरल के कोल्लम से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स ने जुर्म करने की सार हदे तोड़ दी हैं। एनडीटीवी की खबर के अनुसार कोल्लम में 90 साल की कैंसरग्रस्त महिला से रेप किया गया है। यह घटना पांच दिन पुरानी है लेकिन इसकी जानकारी इलाके में बुधवार को फैली।
खबर फैलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। रेप पीड़िता के मुताबिक इस घिनौनी वारदात को अंजाम उसके घर के बारे में जानने वाले ने ही किया है। महिला ने बताया रेपिस्ट को घर के सारे रास्ते मालूम थे और वह पीछे के दरवाजे से घर में घुसा था।
कैंसरग्रस्त महिला ने मांगी रहम की भीख
अपने साथ हुई वारदात के बाद सदमे में डूबी पीड़िता ने पूरी घटना के बारे में बताया। उसने रेपिस्ट से रहम की भीख मांगी, लेकिन वह नहीं माना और उसका रेप कर डाला। महिला ने मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। पुलिस अधिकारी अजीठा बेगम ने मीडिया को बताया कि पीड़िता का बयान ले लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही महिला के रिश्तेदारों और उन लोगों से पूछताछ की जा रही है जो उससे वारदात के बाद मिले है।