फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   9 months baby girl thrown from auto by mother's 'rapists' in Gurugram, dies

मां से छेड़छाड़ कर रहे युवकों ने 9 माह की बच्ची को ऑटो से फेंका, मौत

Tue, 06 Jun 2017 10:13 AM IST
amarujala.com- presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- presented by: जया पाण्डेय Updated Tue, 06 Jun 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
9 months baby girl thrown from auto by mother's 'rapists' in Gurugram, dies
डेमो पिक

सात दिन पहले 9 साल की बच्ची की संदिग्ध हालत में हुई मौत में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गांव बांस कुसला में रहने वाली महिला घरेलू कलह के कारण पिछले सोमवार की रात को लड़ाई झगड़ा कर घर जाने के लिए निकली पड़ी। लेकिन वह नहीं जानती थी कि इतनी रात को उसके लिए बाहर निकालना ही काल बन जाएगा। 19 वर्षीय महिला अपने पति के साथ गांव बांस कुसला में किराये पर रहती है। उसका पति आईएमटी कंपनी में काम करता है। 
विज्ञापन


आपसी कहासुनी के बाद महिला गत सोमवार की रात करीब 12 बजे घर से खांडसा जाने के लिए निकल पड़ी। उसने अपने साथ ही 9 माह की बच्ची को भी ले लिया। जब वह बांस कुसला चौक पर पहुंची, तो उसने पीछे से आ रहे कैंटर चालक को आईएमटी चौक दिल्ली-जयपुर हाईवे तक छोडने की बात कही। कैंटर चालक ने महिला को बैठा लिया। थोड़ी दूर चलते ही चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जिससे परेशान होकर महिला कैंटर से उतरकर पैदल ही आईएमटी चौक पर जाने के लिए चलने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने पीछे से आ रहे ऑटो चालक को रुकने का इशारा किया। ऑटो में पहले ही दो युवक बैठे थे जिन्होंने शराब पी रखी थी। ऑटो में बैठते ही युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक ने उसके हाथों से उसकी 9 माह की बच्ची को छीन लिया और सड़क पर फैंक दिया। सड़क पर गिरने से उसकी बेटी की मौत हो गई।


जांच अधिकारी एसआई सुनील का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार और डीसीपी साउथ अशोक बक्शी आईएमटी मानेसर सेक्टर-7 थाने में दौरा करने पहुंचे। उन्होंने महिला के साथ मौका ए वारदात का भी निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed