{"_id":"56dfd6744f1c1bee1d8b4568","slug":"8-year-old-girl-raped-by-55-year-old-man-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 साल के अधेड़ ने किया 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
55 साल के अधेड़ ने किया 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म
ब्यूरो/ अमर उजाला, हाथरस
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:43 PM IST
सार
- घर में बच्ची अकेली थी, तभी अधेड़ घुस आया और दुष्कर्म कर दिया
- घर के सब लोग काम पर गए थे, आरोपी ने इसका फायदा उठाया
- जब घरवाले वापस आए तो बच्ची खून से लथपथ पड़ी थी
- बच्ची ने दुष्कर्मी का नाम बताया तो घरवालों ने पकड़कर धुन दिया
विज्ञापन
मासूम को अकेला पाकर किया दुष्कर्म
- फोटो : demo
विस्तार
परिवार मजदूरी करके गुजर-बसर करता है इसलिए घर के सब लोग काम पर गए हुए थे। घर में अकेली 8 साल की बच्ची थी। बच्ची को अकेला पाकर पड़ोस के अधेड़ शख्स की नीयत खराब हो गई। सिर पर ऐसा हवस का भूत सवार हुआ कि बच्ची चीखती रही और वो दुष्कर्मी उसे लहुलुहान करता गया। घरवाले जब वापस आए तो बच्ची खून से लथपथ बहवास पड़ी थी।
विज्ञापन
बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की वारदात यूपी के हाथरस की है। मुरसान क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की बच्ची से 55 साल के अधेड़ ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के घरवालों ने आरोपी की जमकर धुनाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
बच्ची जिला अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज चल रहा है। बच्ची के पिता के मुताबिक वह मजदूरी कर अपना गुजारा करते हैं। मंगलवार दोपहर को परिवार के सदस्य बच्ची को छोड़कर आलू बीनने खेत पर गए थे। लौटने पर उन्हें बेटी खून से लथपथ मिली।
विज्ञापन
पूछने पर बच्ची ने पड़ोसी सरवर सिंह का नाम बताया। बिटिया के साथ हुई दरिंदगी पर परिवार का खून खौल उठा और उन्होंने सरवर सिंह को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस आरोपी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची, यहां भी गुस्साए परिजनों ने सरवर को धुनने की कोशिश की।
मुरसान थानाध्यक्ष एसपी सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ धारा 376 और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।