{"_id":"5adf07534f1c1b350a8b62f7","slug":"5-year-old-girl-molested-by-lady-peon-in-school-of-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की महिला चपरासी ने बाथरूम में किया 5 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, आरोपी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल की महिला चपरासी ने बाथरूम में किया 5 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, आरोपी महिला गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंबई
Updated Tue, 24 Apr 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों से बढ़ते अपराध की फेहरिस्त में एक और संगीन मामला जुड़ गया है। मुंबई पुलिस ने एक ऐसा मामला उजागर किया है जिसे पढ़कर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल 5 साल की बच्ची से स्कूल में यौन उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि 58 साल की महिला चपरासी है। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में चोट की बात पता चलने के बाद बच्ची को अस्पताल में ऐडमिट कराया गया तब इस वारदात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
दरअसल ये घटना मझगांव के एक इंग्लिश स्कूल की है। बच्ची के परिजनों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से बच्ची के पेट और निचले भाग में तेज दर्द हो रहा था। इस वजह से वह स्कूल जाने से डर रही थी। परिजनों को जब थोड़ा शक हुआ तो वो उसे डॉक्टर के पास ले गए, इस दौरान बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया गया।
विज्ञापन
जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि लड़की के शरीर के अंदरूनी हिस्से में जख्म है। डॉक्टरों की बात सुनकर बच्ची के परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने अपनी बच्ची से फिर पूछा। बार-बार पूछे जाने पर बच्ची ने आखिरकार बताया कि स्कूल की मौसी ने बाथरूम ब्रेक के दौरान उसके साथ गलत हरकत की थी।
विज्ञापन
गुस्साए परिजनों ने इसके बाद स्कूल प्रशासन से शिकायत की।परिजनों की शिकायत पर स्कूल की प्रिंसिपल ने आरोपी मुख्य महिला चपरासी को निलंबित कर इस मामले में पुलिस को हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया। वहीं आरोपी महिला को पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया है।