{"_id":"5bf657febdec2269b8464860","slug":"4-youth-who-were-depressed-over-not-getting-any-job-does-suicide-3-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी से तंग आए चार युवकों ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेरोजगारी से तंग आए चार युवकों ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, तीन की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में बेरोजगारी का एक भयानक चेहरा सामने आया है। राज्य में नौकरी न मिलने से निराश 4 युवकों ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इनमें से 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इन युवकों ने कहा कि नौकरी नहीं लगेगी तो फिर जिंदा रहकर क्या करेंगे? अलवर जिले के 6 दोस्तों ने नौतरी न मिलने से परेशान होकर आत्महत्या करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
योजना बनाने के बाद चार लोग शहर के एफसीआई गोदाम के पास ट्रेन के आगे कूद गए। जिसमें से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। बाकी दो दोस्तों ने आखिरी समय पर आत्महत्या करने के लिए ट्रेन के आगे कूदने का विचार बदल दिया। पुलिस बचे हुए दो लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
आत्महत्या करने वाले युवकों में से एक सत्यनारायण मीणा ने घटना से कुछ घंट पहले ‘माही द किलर’ नाम का हत्या का एक वीडियो अपलोड किया था। वीडियों में उसकी हत्या का दृश्य है। एसपी राजेंद्र सिंह के अनुसार रानी के बालो को कलां निवासी 24 साल के मनोज मीणा, बुचीपुरी निवासी 22 साल के सत्य नारायण मीणा, बरेला निवासी 17 साल के राज मीणा, टोडाभीम के खेड़ी निवासी 22 साल के अभिषेक मीणा अलवर में पढ़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन
चारों दोस्त अपने दोस्तों संतोष और राहुल मीणा के साथ मिलकर अलवर जिले के श्याम रेलवे ट्रैक के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान सभी 6 दोस्तों के दिमाग में यह बात आई कि बिना नौकरी के जिंदगी गुजारना मुश्किल है। इसके बाद सभी ने मरने का फैसला किया। 6 में से 4 ट्रेन के आगे कूद गए जबकि 2 ने आखिरी समय पर अपना विचार बदल लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।