फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   4 people of family killed ruthlessly in allahabad

यूपी में चार कत्ल के मामले का खतरनाक सच: मारने से पहले दो बेटियों से किया रेप

Tue, 25 Apr 2017 04:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 25 Apr 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
4 people of family killed ruthlessly in allahabad
हत्या
शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर नवाबगंज के सहावपुर में रविवार रात घर के भीतर परचून दुकानदार मक्खनलाल गुप्ता (48)) को पत्नी मीरा (46) और दो जवान बेटियों समेत बेरहमी से मार डाला गया। बेटियों के साथ रेप के अलावा घर में लूटपाट भी की गई। छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए अपराधी वारदात के बाद पिछला दरवाजा खोलकर फरार हो गए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर आईजी जोन और डीआईजी समेत एसटीएफ तथा क्राइम ब्रांच टीम पहुंच गई। पुलिस और नेताओं को भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा। नामजद रिपोर्ट लिखकर यादव परिवार के पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। देर रात तक उनसे पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन


सहावपुर गांव में मक्खनलाल गुप्ता का घर सड़क से सटा है। उसने घर में किराने की दुकान खोल रखी थी। उसके जरिए वह पत्नी मीरा, तीन बेटियों और पुत्र रंजीत गुप्ता (24) के साथ गुजारा करता था। बड़ी बेटी मेरठ से बी. फार्मा करने के बाद शिमला की एक फर्म में नौकरी करने लगी। बेटा रंजीत बीए की परीक्षा देने के लिए 20 अप्रैल से प्रतापगढ़ गया था। रविवार को घर में मक्खनलाल पत्नी और दो बेटियों के साथ था। देर शाम तक लोगों ने उसे दुकान में देखा था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब सात बजे प्रतापगढ़ से पुत्र रंजीत ने घर में बहन को कई बार फोन किया। रिंग होती रही लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। फिर उसने आधा किलोमीटर दूर रहने वाले अपने चाचा नोखेलाल को फोन किया तो वह उसके घर पहुंचे। चैनल गेट में भीतर से ताला लगा था। देर तक आवाज देने पर भी जब मक्खनलाल और उसकी पत्नी-बेटियां बाहर नहीं आईं तो नोखेलाल मकान के पिछले दरवाजे की तरफ गए। दरवाजा खुला था। नोखेलाल कमरे में गए तो वहां का नजारा देख सन्न रह गए। बिस्तर पर मक्खनलाल के साथ पत्नी मीरा और बड़ी बेटी खून से लथपथ पड़ी थीं। छोटी बेटी भी फर्श पर लहूलुहान पड़ी थी। नोखेलाल ने बाहर निकलकर शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। 100 नंबर पर सूचना पाकर नवाबगंज पुलिस के साथ एसपी गंगापार मुन्नलाल और सीओ सोरांव आलोक मिश्रा आ गए। निरीक्षण में पता चला कि मक्खनलाल को पत्नी और दोनों बेटियों समेत मार दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बेटियों के कुछ कपड़े नदारद थे। उनके साथ रेप किया गया था। मां मीरा के भी कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। दंपति और बेटियों के सिर, चेहरे, पेट, सीने पर चाकू जैसे औजार के अलावा मूसल से वार किए गए थे। मौके पर पुलिस को खून सना मूसल (खलबट्टा) मिला है। कमरे में रखी आलमारी खुली थी। सामान बिखरा था। गहनों के डिब्बे खुले पड़े थे। मौके पर एसएसपी शलभ माथुर के साथ डीआईजी विजय यादव और आईजी जोन डॉ.केएस प्रताप कुमार भी आ गए। देर से आने पर पुलिस अधिकारियों के साथ ही नेताओं को भी भीड़ के गुस्से का सामन करना पड़ा।


निरीक्षण के बाद पुलिस का अनुमान है कि आधी रात बाद छत के रास्ते घुसे अपराधियों ने पहले दंपति को मार डाला। फिर रेप के बाद बेटियों का कत्ल किया और लूटपाट कर पिछले दरवाजे से निकल भागे। घटना की जानकारी पाकर प्रतापगढ़ से आए पुत्र रंजीत ने आरोप लगाया कि कुछ दूर पर रहने वाले यादव परिवार के लोगों ने ही उसके माता-पिता और बहनों को मारा है। उन लोगों ने होली पर धमकी दी थी कि पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों राजबहादुर यादव उर्फ भल्लू, शिवबाबू यादव, नवीन, नरेंद्र, अजय को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों ने ही कत्ल किया या हत्यारे कोई और हैं, इसकी एसटीएफ के साथ क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। पुलिस आशनाई के एंगल पर भी तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed