फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   27 lakhs Robbery in Saharanpur

27 लाख की डकैती से थर्राया सहारनपुर का खुशहालपुर

Wed, 20 Apr 2016 06:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 20 Apr 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
 27 lakhs Robbery in Saharanpur
लाखों की लूट के बाद से इलाके में हड़कंप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

यूपी के सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव पाडली खुशहालपुर में 10-12 बदमाशों ने सोमवार की रात तीन भाइयों के परिवारों को हथियारों के बल पर आतंकित कर डकैती डाली। पीड़ितों के अनुसार बदमाश करीब 25 लाख रुपये की ज्वैलरी, दो लाख से अधिक की नकदी और अन्य कीमती सामान ले गए। बदमाशों के जाने पर पीड़ितों का शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने बदमाशों की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को एसएसपी, एसपी सिटी और सीओ ने मौके पर जाकर पीड़ित परिवार से वारदात की जानकारी ली।

विज्ञापन

 
सोमवार की रात करीब एक बजे एक बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसा और गेट की कुंडी तोड़ दी। इसके बाद बाहर खड़े बाकी बदमाशों भी अंदर आ गए। वहां लियाकत और उसका भाई असलम सोए हुए थे, जिन्हें जगाने के बाद बदमाशों ने आतंकित कर चुप कर दिया। बदमाशों ने असलम को बांध कर वहीं डाल लिया और एक बदमाश तमंचा लिए खड़ा रहा। बाकी बदमाश लियाकत को लेकर उसके भाई साजिद के घर में घुस गए। यहां उन्होंने परिवार को जगाते हुए शाहबाज और लियाकत के दूसरे भाई साजिद को बंधक बना लिया और उनके पास भी बदमाश खड़े कर दिए। 
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश तीसरे भाई असलम के घर में घुस गए। वहां बदमाशों ने अमजद और अरशद दो भाइयों को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने कमरों के ताले तोड़कर उनमें रखी अलमारियों से करीब 25 लाख रुपए के जेवर, दो लाख रुपए से अधिक की नकदी और कुछ कीमती सामान लूट लिया। बदमाश करीब पौन घंटे तक तीनों भाइयों के मकानों को खंगालते रहे। सामान समेटने के बाद बदमाश जिस गेट से घुसे थे उसी से बाहर निकल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणवी में बोल रहे थे बदमाश 

 27 lakhs Robbery in Saharanpur
लाखों लूट ले गए बदमाश - फोटो : demo
बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों का शोर सुनकर गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने बदमाशों की तलाश भी की, लेकिन वे हाथ नहीं आए। तभी पुलिस को सूचना दी गई। थाना जनकपुरी पुलिस रात पौने तीन बजे ही गांव पहुंची। तड़के करीब चार बजे सीओ (द्वितीय) अमित नागर और सुबह करीब आठ बजे एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से बात कर वारदात की जानकारी ली और वारदात का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। 

मंगलवार की पूर्वाह्न करीब पौने 12 बजे एसएसपी आरपीएस यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब पौन घंटा पीड़ित परिवार के सदस्यों से बात कर जानकारी ली और मौका मुआयना किया। एसएसपी ने पीड़ित परिवार को वारदात के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। 

पीड़ित परिवार ने बदमाशों की संख्या 10-12 बताई है। बताया कि ज्यादातर ने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था जबकि कुछ के चेहरे खुले थे, उन्होंने पहले ही बाहर की सभी लाइटें बंद कर दी थी। इनमें से जिनके चेहरे खुले थे वे बार-बार यह भी पूछ रहे थे कि पहचाना कौन हैं हम? बंधक बनाए गए शाहबाज ने बताया कि बदमाश हरियाणवी बोल रहे थे। ऐसे में हो सकता है कि बदमाश हरियाणा के हो सकते हैं या हरियाणा से सटे जिले के गांवों के हो सकते हैं।

महिलाओं के साथ तमीज से पेश आए बदमाश

 27 lakhs Robbery in Saharanpur
चार बहुओं के जेवर और सामान ले गए - फोटो : demo
बदमाशों ने उनकी घर की महिलाओं और लड़कियों के साथ कोई बदसलूकी नहीं की। शाहबाज ने बताया कि बदमाश महिलाओं को माता जी और बहनजी कहकर संबोधित कर रहे थे।

बदमाश लियाकत, असलम और साजिद के परिवार की चार बहुओं की जेवर और कीमती सामान ले गए। शाहबाज ने बताया कि करीब दो महीने पहले उसके भाई अमजद की शादी हुई थी, जिसका जेवर और शादी का कीमती सामान घर में रखा था। इसके बाद गत सात अप्रैल को शाहबाज की शादी हुई है। उसकी शादी का जेवर और सामान भी घर में रखा था। इसके अलावा पहले से घर में आई दो अन्य बहुओं के जेवर और सामान भी बदमाश ले गए हैं। 
 
बच्चों के स्कूल बैग में भरकर ले गए सामान 

बदमाश घर में रखे सामान के बैग और बच्चों के स्कूली बैग को खाली कर उन्हीं में जेवर, नगदी और अन्य कीमती सामान ले गए। पीड़ित परिवार के अनुसार बदमाश कई बैग भरकर सामान ले गए हैं। 

बच्ची के पैर से पायल भी निकाल ले गए बदमाश 

बदमाशों ने तीन साल की बच्ची नबिया के पैरों में चांदी की पायल भी नहीं छोड़ी। शाहबाज ने बताया कि बच्ची के पैरों में पायल देखने के बाद एक बदमाश ने उसके पैरों से पायल भी उतार ली। इसके अलावा घर की महिलाएं अपने कुंडल बचाने के लिए अपने कान से कुंडल उतार ही रही थी, जिन्हें एक बदमाश ने देख लिया। इसके बाद बदमाशों ने कुंडल भी ले लिए। 

नौगजा पीर तक आया डॉग स्क्वॉयड 

वारदात के बाद गांव पहुंची पुलिस की स्क्वॉयड डॉग को भी साथ लेकर पहुंची थी। डॉग बदमाशों के पैरों के निशानों को सूंघता हुआ नौगजा पीर तक आया। इसके बाद कई घंटे तक पुलिस नौगजा पीर के आसपास ही जांच में जुटी रही, जिससे कोई सुराग मिल जाए लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed