{"_id":"5878a4f04f1c1b577fbab23f","slug":"15-years-girls-set-fire-after-she-protest-against-lewd-remarks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भद्दे कमेंट्स का विरोध करने पर 15 साल की लड़की को जिंदा जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भद्दे कमेंट्स का विरोध करने पर 15 साल की लड़की को जिंदा जलाया
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 Jan 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
जलती हुई महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ीसा के भवानीपटना में दो लड़कों ने 15 साल की लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश की। इस हमले में लड़की बुरी तरह झुलस गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लड़की के शरीर का करीब 80 फीसदी हिस्सा जल गया है। हमला करने वाले लड़कों में एक का नाम बुल्लु दास (19) और एक नाबालिग भी है।
विज्ञापन
हालांकि दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों से गंभीर पूछताछ कर रही है। लड़की के साथ इस तरह की हरकत होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
बेरहमी का शिकार हुई साक्षी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मीडिया खबरों के मुताबिक साक्षी की ऐसी हालत थी कि वह मौत के मुंह से बाहर आई है। उसने पुलिस को दिए अपने बयान में अपने साथ बीती पूरी कहानी बयां की। 10वीं क्लास की स्टूडेंट ने बताया कि वह पढ़ाई करके अपने घर लौट रही थी।
विज्ञापन
विरोध किया तो जिंदा जलाया
तभी रास्ते में दोनों सनकी उसे मिल गए और उसपर गंदे और अश्लील कमेंट्स करने लगे। साक्षी को अपने साथ होने वाली बदतमीजी बर्दाश्त नहीं हुई। उसने दोनों आरोपियों का विरोध करना शुरू कर दिया। साक्षी के विरोध से दोनों लड़के इस कदर नाराज हुए कि वो उन्होंने उसे जिंदा जलाने का मन बना लिया। बुरी तरह पीटने के बाद दोनों ने साक्षी को जला दिया और मौके से फरार हो गए। हालांकि, तलाश में जुटी पुलिस ने दोनों को जल्द ही अपनी गिरफ्त में ले लिया।