फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   10 Infants Rescued From Old Age Home In Kolkata

तस्करी के लिए वृद्धाश्रम में रखी गईं 10 मासूम बच्चियां

Sat, 26 Nov 2016 10:58 AM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 26 Nov 2016 10:58 AM IST
विज्ञापन
10 Infants Rescued From Old Age Home In Kolkata
सांकेतिक चित्र - फोटो : Getty

पश्चिम बंगाल में मासूमों की तस्करी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। तस्कर लोगों की आंखों में धूल झोंककर दिन दहाड़े इस काम को अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस ने दक्षिण कोलकाता के ठाकुरपुकुर के वृद्धाश्रम से तस्करी के लिए छुपाई गई 10 मासूम बच्चियों को बचाया। इससे पहले को पुलिस को उत्तर कोलकाता के बदुरिया में नर्सिंग होम से एक बॉक्स में 3 बच्चे मिले थे।

विज्ञापन


शुक्रवार को सीआईडी ने ठाकुरपुकुर के एक वृद्धाश्रम में छापा मारा। इस वृद्धाश्रम में 23 लोग रहते हैं। छापे में सीआईडी को बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर 10 बच्चियां मिलीं। इनकी उम्र एक से दस माह के बीच थी। जहां से बच्चियां मिलीं हैं वे जगह किराए पर थी और इस संबंध में मकान मालिक से पुछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


वृद्धाश्रम में बतौर नर्स काम करने का दावा कर रही एक महिला ने कहा, 'बच्चियों को 10 नवंबर को यहां लाया गया था। मुझे नहीं पता उन्हें कौन लाया है और क्यों लाया है।' पुलिस को संदेह है कि जो इस तस्करी में शामिल हैं वे अविवाहित महिलाओं को बच्चे की डिलीवरी के बाद शिशु को छोड़कर चले जाने के लिए राजी करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'तस्करी में कई और नर्सिंग होम भी शामिल हो सकते हैं'

10 Infants Rescued From Old Age Home In Kolkata
सांकेतिक चित्र - फोटो : Getty

इससे पहले सीआईडी ने बदुरिया और ठाकुरपुकुर में छापे से अलग कोलकाता शहर के दो नर्सिंग होम से 200 यूएस डॉलर, 2000 हॉन्गकॉन्ग डॉलर, 1200 यूरो, और 15 हजार रुपये समेत सोना बरामद किया था।

सीआईडी के एडिशनल डिप्टी जनरल राजेश कुमार ने बताया, '15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें कुछ वो लोग भी हैं जिन्हें पिछले चार ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया था। इस तस्करी में कई और नर्सिंग होम भी शामिल हो सकते हैं। हम मासूमों की तस्करी में शामिल लोगों की तलाश कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed