{"_id":"5e7f12d98ebc3e78c00d0613","slug":"corona-in-india-bihar-cm-nitsih-kumar-says-wrong-step-as-people-are-being-sent-in-special-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश कुमार बोले- लोगों को स्पेशल बसों से भेजना गलत, पीएम का लॉकडाउन फेल हो जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश कुमार बोले- लोगों को स्पेशल बसों से भेजना गलत, पीएम का लॉकडाउन फेल हो जाएगा
Sat, 28 Mar 2020 02:56 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 28 Mar 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मजदूरों के लिए की गई बसों की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विशेष बस से लोगों को भेजना एक गलत कदम है। उन्होंने एनडीटीवी से खास बातचीत में कहा कि इससे बीमारी और फैलेगी जिसकी रोकथाम करना सबके लिए मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोगों को कहीं से भी बुलाने में समस्या और बढ़ जाएगी। बिहार सरकार चाहती है कि जो लोग जहां हैं, वहीं उनके खाने और रहने की व्यवस्था कर दी जाए। बसों से लोगों को बुलाने से लॉकडाउन फेल से हो जाएगा। बसों से लोगों भेजना गलत कदम है।
विज्ञापन
मालूम हो कि दिल्ली-एनसीआर से हजारो की संख्या में लोग अपने घरों को जाने के लिए पैदल ही निकले पड़े हैं। इसमें ज्यादातर दिहाड़ी मजदूर हैं। जिनका काम लॉकडाउन होने से ठप पड़ गया है। इसे देखते हुए ही उत्तर प्रदेश सरकार ने 200 बसों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
कई दिनों से मुश्किलों का सामना कर रहे लोगों को राहत तो जरूर मिली है, लेकिन भीड़ में संक्रमण का खतरा अधिक है। जो कि आगे भयावह रूप ले सकता है। यूपी सरकार की बसें नोएडा और गाजियाबाद से हर दो घंटों में रवाना होंगी। हालांकि दिल्ली सरकार ने इन लोगों के लिए जरूर सामान की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है, लेकिन लोग किसी भी हालत में अपने घर लौटना चाहते हैं।
हेल्पलाइन नंबर पर फोन ना लगे तो मुख्यमंत्री ऑफिस में फोन करें
नीतीश कुमार ने बिहार के बाहर फंसे लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा है कि अगर बिहार को बचाना है और बिहार से प्रेम है तो जो जहां हैं वहीं रहें। सरकार आपके लिए हर जरूरी सामान की व्यवस्था कर रही है।
नीतीश कुमार ने कहा कि किसी को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। लॉकडाउन में फंसे लोग हेल्पलाइन पर फोन के जरिए अपनी लोकेशन बताएं। उनकी मदद की जाएगी। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर पर फोन ना लगे तो मुख्यमंत्री ऑफिस में फोन करें। हर तरह की सहायाता की जाएगी। बिहार में अभी तक नौ लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं, वहीं एक मरीज की मौत हुई है।