फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Controvercial picture of Mayawati on Facebook in Indore

'मिस यूनिवर्स के रूप में मायावती', पुलिस तक पहुंचा मामला

Tue, 05 Jul 2016 09:22 AM IST
एजेंसी/ इंदौर
एजेंसी/ इंदौर Updated Tue, 05 Jul 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
Controvercial picture of Mayawati on Facebook in Indore
- फोटो : file photo
मध्य प्रदेश राज्य बिजली वितरण कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर विवादों में घिर गए हैं। 
विज्ञापन


दलित संगठनों ने अधिकारी पर फेसबुक पर माया की विवादित तस्वीर पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। बौद्ध युवा जागरण मंच के अध्यक्ष दीपक वाघ ने कहा कि विवादित पोस्ट में माया को उनकी आरक्षण नीति पर व्यंग्य करते हुए मिस यूनिवर्स के रूप में पेश किया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस के साइबर सेल में मध्य प्रदेश पश्चिम बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड के अतिरिक्त अधीक्षक इंजीनियर ध्रुव शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। वाघ ने आरोप लगाया है कि शर्मा ने अपने फेसबुक अकाउंट से माया की विवादित तस्वीर पोस्ट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुका है तस्वीर पर विवाद

Controvercial picture of Mayawati on Facebook in Indore
गौरतलब है कि इससे पहले हाथरस में निकाली गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा की एक झांकी में भी मायावती की एक तस्वीर पर विवाद हो गया था

शोभायात्रा की एक झांकी के पोस्टर में बसपा सुप्रीमो मायावती को महाकाली के रूप में दिखाया गया था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई भाजपा नेता चित्र में असुर के रूप में पेश किए गए थे।

तरफ इसका पता चलते ही पुलिस-प्रशासन सतर्क हुआ और मौके पर पहुंचकर पोस्टर फड़वा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed