फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   CM Hemant Soren announced 100 crore rupees for Universal Pension Plan to cover all eligible beneficiaries

झारखंड: यूनिवर्सल पेंशन योजना के लिए राज्य सरकार ने आवंटित किए 100 करोड़ रुपये

Tue, 16 Nov 2021 09:21 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 16 Nov 2021 09:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि एक भी लाभार्थी छूटना नहीं चाहिए और हर पेंशन के लिए हर आवेदन का 30 दिन के अंदर समाधान होना चाहिए।

विज्ञापन
CM Hemant Soren announced 100 crore rupees for Universal Pension Plan to cover all eligible beneficiaries
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

झारखंड सरकार ने मंगलवार को कहा कि हमारी यूनिवर्सल पेंशन योजना के तहत सभी पात्र लाभार्थियों को लाया जाएगा। सरकार ने इसके लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित करने का भी फैसला लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 15 नवंबर को यह सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम शुरू किया था। इसके तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को 100 रुपये प्रतिमाह पेंशन देने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन


इस संबंध में जारी एक बयान के अनुसार सरकार ने पेंशन योजना के सभी पात्र लाभार्थियों को कवर करने के लिए एक ओपन विंडो की शुरुआत की है। इसे लागू करने की प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है। सरकार ने सीमित लाभार्थियों को पेंशन देने के स्थान पर हर पात्र लाभार्थी को इस पेंशन योजना के तहत लाने का फैसला किया है। इसके लिए 100 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


बयान के अनुसार 60 वर्ष आयु से अधिक आयु वाले राज्य के हर नागरिक को इस पेंशन का लाभ दिया जाएगा। इसमें करदाताओं को शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा विधवा और बेसहारा महिलाएं जिनकी आयु 18 साल से अधिक है, उन्हें भी इसके तहत लाया गया है। 45 वर्ष से अधिक आयु वाली अविवाहित महिलाओं को भी इस यूनिवर्सल पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed