{"_id":"6af8471765288ec60e0f9edc","slug":"chhindwara-pnb-bank-theft-attempt-police-arrested-accused-cctv-footage-fingerprint-identification-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिंदवाड़ा: दिवाली पर पीएनबी को निशाना बनाने वाले कौन? पुलिस ने सीसीटीवी-फिंगरप्रिंट से खोला राज; दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिंदवाड़ा: दिवाली पर पीएनबी को निशाना बनाने वाले कौन? पुलिस ने सीसीटीवी-फिंगरप्रिंट से खोला राज; दो गिरफ्तार
Sat, 14 Nov 2026 05:03 PM IST
अमन मौर्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अमन मौर्या
Updated Sat, 14 Nov 2026 05:03 PM IST
सार
छिंदवाड़ा के देहात थाना पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक में दिवाली की सुबह चोरी के प्रयास का पर्दाफाश करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है और एक किशोर को अभिरक्षा में लिया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में दिवाली की सुबह चोरी का प्रयास करने वाले गिरोह का देहात थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक किशोर को अभिरक्षा में लिया है। वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय अल्ताफ कुरैशी निवासी अलीनगर और 19 वर्षीय आदर्श बोहद निवासी पातालेश्वर के रूप में हुई है। आरोपी अल्ताफ के खिलाफ कोतवाली और आदर्श के खिलाफ देहात थाने में पहले भी चोरी के अपराध दर्ज हैं।
सीसीटीवी और फिंगरप्रिंट से सुराग
यह घटना 8 नवंबर की सुबह करीब 4:18 बजे की है, जब बैंक का सायरन बजने पर शाखा प्रबंधक को अलर्ट मिला था। बैंक कर्मचारियों के मौके पर पहुंचने पर शटर खुला और ताला टूटा मिला, जबकि अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त थे। प्रबंधक की शिकायत पर देहात थाना पुलिस ने चोरी के प्रयास का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अजय पांडे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में पुलिस ने विशेष टीम बनाई। नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी फुटेज, फिंगरप्रिंट और अन्य भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को पकड़ा।
लोहे की रॉड और बाइक जब्त
पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बैंक में घुसकर वारदात करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लोहे की रॉड और हीरो सीडी डीलक्स बाइक जब्त की है।
इस कार्रवाई के दौरान देहात थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का जुलूस भी निकाला। थाना प्रभारी गोविंद राजपूत ने बताया कि जल्द ही फरार आरोपी को भी पुलिस पकड़ लेगी।