फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: CM statement on assembly speaker wish, said it is high command decision to decide who will go to rajyasabha

राज्यसभा जाएंगे चरणदास महंत?: विधानसभा अध्यक्ष की इच्छा पर बोले बघेल- यह तय करना हाईकमान का काम

Tue, 01 Mar 2022 11:26 AM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क,अमर उजाला,रायपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,रायपुर Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 01 Mar 2022 11:26 AM IST
सार

सोमवार को रायपुर में मुख्यमंत्री ने कहा कि हाईकमान ही सारी बातों का फैसला लेता है कि कौन राज्यसभा जाएगा और कौन प्रदेश में रहेगा।  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के बयान के बाद सीएम ने यह बात कही है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh: CM statement on assembly speaker wish, said it is high command decision to decide who will go to rajyasabha
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की इच्छा पर बयान दिया है। सोमवार को रायपुर में मुख्यमंत्री ने कहा कि कौन राज्यसभा जाएगा और कौन प्रदेश में रहेगा, यह तय करने का काम हाईकमान का है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रायपुर हवाई अड्डे पर दिए गए डॉ. चरणदास महंत के बयान पर कहा कि डॉ. चरणदास महंत सीनियर लीडर और विधानसभा के अध्यक्ष हैं। राज्यसभा कौन जाएगा या कौन प्रदेश में रहेगा यह तय करने का काम हाईकमान का है। हाईकमान ही सारी बातों का फैसला लेता है कि कौन लोकसभा लड़ेगा, कौन विधानसभा लड़ेगा या नहीं लड़ेगा।
विज्ञापन


इससे पहले कोरिया जिले में डॉ. चरणदास महंत ने सार्वजनिक रूप से राज्यसभा जाने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री और हाईकमान के ऊपर राज्यसभा की बात निर्धारित होती है। उनके निर्देश के आधार पर ही राज्यसभा में चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं विधानसभा और लोकसभा जा चुका हूं। 11 बार चुनाव भी लड़ चुका हूं। इसलिए अब राज्यसभा में एक बार सेवा करना चाहता हूं। यह अलग बात है कि चाहे आज करूं या फिर पांच साल बाद करूं। मैंने अपनी इच्छा जताई है और आगे भी जताता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई-जून में हो सकते हैं चुनाव
29 जून 2022 को कांग्रेस सांसद छाया वर्मा और भाजपा के रामविचार नेताम का राज्यसभा में कार्यकाल में खत्म होगा है। इससे पहले ही दो नए सदस्यों का चुनाव किया जाना है। बता दें कि कांग्रेस के विधानसभा में 70 विधायक हैं। जीत के लिए प्रत्याशी को 31 वोटों की जरूरत होगी। अगर भाजपा के 14, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के 4 और बसपा के दो विधायक एक साथ मिल भी गए तो भी किसी प्रत्याशी को जीत नहीं दिला सकते। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशियों की दोनों सीटों पर जीत तय है।


इन दावेदारों के नाम चर्चा में
दावेदारों में राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। राज्यसभा सीट के लिए धनेंद्र साहू और राजेश तिवारी का नाम भी सामने आ रहा है। यह भी माना जा रहा है कि एक सीट पर राष्ट्रीय नेतृत्व से नाम आएगा। इसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का नाम शामिल है। बता दें कि दो साल पहले से ही प्रियंका गांधी के नाम का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed