फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   chhattisgarh: 8 naxalite killed in police encounter

छत्तीसगढ़ः पुलिस से मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर, आठ लाख का ईनामी भी मारा

Fri, 16 Dec 2016 05:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Dec 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
chhattisgarh: 8 naxalite killed in police encounter

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के ‌खिलाफ अभियान चला रही पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस से मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं। बस्तर क्षेत्र के बीजापुर जिले के जंगलों में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने नक्सलियों को मारने में यह सफलता हासिल की। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के बाद पुलिस और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व फोर्स की एक संयुक्त टीम ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया था। जिसके बाद बड़े फरसेगढ़ क्षेत्र के कंकलेर इलाके में टीम की नक्सलियों से आमने सामने की मुठभेड़ हो गई। 
विज्ञापन


टीम को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों पर पलटवार किया। सुरक्षाबलों की फायरिंग में आठ के करीब नक्सलियों की मौत हो गई। हालांकि टीम को दो नक्सलियों के शव ही मिल सके हैं बाकी साथियों के शवों को लेकर नक्सली फरार होने में सफल रहे। वहीं मारे गए नक्सलियों में से एक आठ लाख का ईनामी था। पुलिस ने घटनास्‍थल से दो रायफल और अन्य हथियार बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed