{"_id":"6af851373be4a2dfa60f5e70","slug":"chhatarpur-fake-guest-teacher-recruitment-four-former-police-station-incharge-departmental-inquiry-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी अतिथि शिक्षक भर्ती मामला: चार पूर्व थाना प्रभारियों पर विभागीय जांच के आदेश, कब तक देनी होगी रिपोर्ट?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी अतिथि शिक्षक भर्ती मामला: चार पूर्व थाना प्रभारियों पर विभागीय जांच के आदेश, कब तक देनी होगी रिपोर्ट?
Sat, 14 Nov 2026 05:47 PM IST
अमन मौर्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अमन मौर्या
Updated Sat, 14 Nov 2026 05:47 PM IST
सार
छतरपुर के राजनगर में फर्जी अतिथि शिक्षक भर्ती मामले में आरोपियों को बचाने और अदालत को गुमराह करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने चार पूर्व थाना प्रभारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजनगर के फर्जी अतिथि शिक्षक भर्ती मामले में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने चार पूर्व थाना प्रभारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में खजुराहो एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल सात दिन के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेंगे। सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक ने छतरपुर पुलिस अधीक्षक को तत्कालीन थाना प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे, क्योंकि अधिकारियों पर आरोपियों को बचाने और अदालत को भ्रमित करने का आरोप है।
शिकायतकर्ता रविंद्र मिश्रा ने बताया कि अदालत के आदेश पर 22 जनवरी, 2025 को यह केस दर्ज हुआ था। इस प्रकरण में तत्कालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी एमके त्रिपाठी, संकुल प्राचार्य आरके पांडे और लिपिक भागीरथ प्रसाद तिवारी सहित करीब 19 शिक्षकों व अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। इन सभी आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़ी धाराओं में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।
लापरवाही और गुमराह करने का आरोप
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा, परशुराम डाबर, दीपक शर्मा और अतुल झा ने अपने कार्यकाल के दौरान किसी भी आरोपी पर कार्रवाई या गिरफ्तारी नहीं की। इन पूर्व थाना प्रभारियों पर आरोप है कि उन्होंने प्रकरण को कमजोर करने के लिए आरोपियों से ही सबूत और बयान लेने के पत्र जारी किए। इस प्रकार पुलिस अधिकारियों ने न्यायालय को गुमराह किया, जिस पर अदालत ने थाना प्रभारियों पर कार्रवाई के लिए पत्र जारी किया था।
विज्ञापन
एसडीओपी सौंपेंगे जांच रिपोर्ट
पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने के बाद सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक ने छतरपुर पुलिस अधीक्षक को संबंधित अवधि के थाना प्रभारियों और जांच अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश जारी किए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने जांच की जिम्मेदारी खजुराहो एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल को सौंपी। सात दिन के भीतर जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस प्रशासन आगे की कार्रवाई तय करेगा।