फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   BJP MLA Rameshwar Sharma appointed Protem Speaker by Governor till the election of Assembly Speaker in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश: भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा प्रोटेम स्पीकर नियुक्त, जगदीश देवड़ा की लेंगे जगह

Sat, 04 Jul 2020 03:11 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Sat, 04 Jul 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Rameshwar Sharma appointed Protem Speaker by Governor till the election of Assembly Speaker in Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश विधानसभा

मध्यप्रदेश में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा को विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव तक राज्यपाल ने प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। भोपाल के हुजूर सीट से दूसरी बार के विधायक रामेश्वर शर्मा को जगदीश देवड़ा की जगह प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। जगदीश देवड़ा ने शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के चलते दो जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन


विज्ञापन



मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रजापति के इस्तीफे के बाद भाजपा के वरिष्ठ विधायक जगदीश देवड़ा को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया था। 20 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा इस बार विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद अपने पास रख सकती है। वहीं, कांग्रेस भी मानसून सत्र से ही सरकार पर दबाव बनाने के लिए दोनों पदों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। 

भाजपा की तरफ से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा के साथ पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल, रामपाल सिंह और गौरीशंकर बिसेन भी विधानसभा अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब सभी की निगाहें विधानसभा अध्यक्ष पर टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed