फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   BJP attacked Nitish Kumar Union minister said Phulpur will make him Fool Sushil Modi said bail will forfeited

नीतीश पर भाजपा हमलावर: केंद्रीय मंत्री बोले- फूलपुर उन्हें 'फूल' बना देगा, सुशील मोदी ने कहा- जमानत जब्त होगी

Sun, 18 Sep 2022 06:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 18 Sep 2022 06:43 PM IST
सार

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री पद का सपना देखने वाले नीतीश कुमार भाजपा के बढ़ते जनाधार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से इतना डरे हुए हैं कि वे बिहार से संसदीय चुनाव लड़ने के बजाय यूपी में सपा के गढ़ फूलपुर और मिर्जापुर से प्रत्याशी बनने की सोच रहे हैं।

विज्ञापन
BJP attacked Nitish Kumar Union minister said Phulpur will make him Fool Sushil Modi said bail will forfeited
अश्विनी कुमार चौबे - फोटो : ani

विस्तार

बिहार CM नीतीश कुमार द्वारा फूलपुर से चुनाव लड़ने की संभावना पर भाजपा ने तंज कसा है। केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने कहा कि फूलपुर उनको 'फूल' बना देगा। 17 साल से जो एक भी चुनाव नहीं लड़े, उनको मुंगेरी लाल के हसीन सपना याद आ रहा। वे बिहार में एक भी चुनाव जीतते हैं तो उनको राष्ट्रीय पुरस्कार मिल सकता है। वहीं, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री पद का सपना देखने वाले नीतीश कुमार भाजपा के बढ़ते जनाधार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से इतना डरे हुए हैं कि वे बिहार से संसदीय चुनाव लड़ने के बजाय यूपी में सपा के गढ़ फूलपुर और मिर्जापुर से प्रत्याशी बनने की सोच रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2014 में बिहार की 40 सीटों में से जदयू सिर्फ दो पर जीती थी। उसमें भी नालंदा संसदीय सीट पर मात्र 8 हजार वोटों के अंतर से उसकी प्रतिष्ठा बची थी। इस बार भाजपा 35 से ज्यादा सीटें जीत कर  2014 की सफलता दोहरायएगी। उन्होंने कहा कि यूपी में बुआ-बबुआ (मायावती-अखिलेश यादव) के साथ आने के बावजूद भाजपा ने 2019 के संसदीय चुनाव में 64 सीटें जीतीं। हाल के उपचुनाव में सपा आजमगढ़ और रामपुर में अपनी सीट नहीं बचा सकी।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि जिस पार्टी का यूपी के विधानसभा चुनाव में भी खाता नहीं खुलता, उसके नेता नीतीश कुमार दो लड़कों के कहने पर वहां की किसी सीट पर लड़ें, उनकी जमानत जब्त होगी। उन्होंने कहा इससे पहले यूपी के दो लड़के (अखिलेश, राहुल)  मिलकर भी भाजपा का विजय रथ रोक नहीं पाए थे। नीतीश कुमार फूलपुर या कहीं से चुनाव लड़ें, जमानत जब्त होगी। यूपी में बुआ-बबुआ मिलकर भी भाजपा को रोक नहीं पाए। जदयू बिहार में केवल दो सीट जीतने का हस्र न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दावेदारी पर बड़ा बयान दिया था। जदयू प्रमुख ने कहा था कि लोकसभा चुनाव उम्मीदवार के रूप में हमारे सीएम के लिए सबसे ज्यादा मांग फूलपुर से हो रही है। इसी तरह की मांग अंबेडकर नगर और मिर्जापुर में कार्यकर्ताओं द्वारा की गई है। चुनाव एक साल से अधिक दूर हैं और इसलिए हम इसके संदर्भ में नहीं सोच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed