{"_id":"587db1dd4f1c1bda30efe765","slug":"bjp-announces-2nd-list-of-candidates-for-assembly-elections-2017-in-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा में बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, दो विधायकों के टिकट कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवा में बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, दो विधायकों के टिकट कटे
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 17 Jan 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दूसरी सूची सोमवार को जारी कर दी। इसमें सात उम्मीदवारों के नाम हैं।भाजपा की केंद्रीय निर्वाचन समिति ने रविवार को बैठक के दौरान पार्टी के उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी।
विज्ञापन
समिति ने घोषणा की है कि मायेम विधानसभा सीट से प्रवीण जांत्ये, पोरिएम से विश्वजीत के.राणे, वालपोई से सत्यविजय एस.नाईक, पोंदा से सुनील एन.देसाई, करटोरिम से आर्थर डिसिल्वा, वेलिम से विनय तारी तथा कानाकोना से विजय ए.पई उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन
भाजपा ने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची 12 जनवरी को जारी की थी, जिनमें 18 मौजूदा विधायकों के नाम थे। गोवा विधानसभा में 40 सीटें हैं। भाजपा 36 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। बाकी चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा वह जल्द कर सकती है।
विज्ञापन