{"_id":"62eba348cac42a5e4c22c344","slug":"bihar-nitish-kumar-announces-ex-gratia-six-people-across-three-districts-thunderstorm-arunachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बिहार के तीन जिलों में बिजली गिरने से छह की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बिहार के तीन जिलों में बिजली गिरने से छह की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का एलान
Thu, 04 Aug 2022 08:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 04 Aug 2022 08:56 PM IST
सार
इसके साथ उन्होंने अरूणाचल प्रदेश के करदाबी के पालन में चट्टान के गिरने से बिहार के तीन मजदूरों की मृत्यु पर भी दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह हादसा दुखद है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रु अनुग्रह राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
cm nitish kumar
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के तीन जिलों में गुरुवार को बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। हादसे पर सीएम ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि बिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 6 लोगों की मृत्यु दुःखद है। मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रु अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। इसके साथ उन्होंने अरूणाचल प्रदेश के करदाबी के पालन में चट्टान के गिरने से बिहार के तीन मजदूरों की मृत्यु पर भी दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह हादसा दुखद है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रु अनुग्रह राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से कटिहार, बांका में एक-एक और नवादा में चार लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, नीतीश कुमार ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर आकाशीय बिजली से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।
विज्ञापन