बिहार: क्वारंटीन सेंटर में सो रहे बच्चे की सांप के काटने से मौत
बिहार के गया जिले के मोहनपुर प्रखंड की मटिहानी पंचायत के हाई स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर में बुधवार रात सांप काटने से सात साल के अंकुश राज की मौत हो गई। मृतक मटिहानी गांव का रहने बाला बताया जाता है। अंकुश अपने माता-पिता के साथ 17 मई को मुंबई से आया था। सेंटर पर जगह नहीं होने के कारण लोग बरामदे में सो रहे थे। आनन फानन में बच्चे को सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
Bihar: A child dies allegedly due to snake bite at a quarantine centre in Gaya. Abhishek Singh, DM Gaya says, "The child was taken to hospital immediately. Inquiry has been initiated. Action will be taken as per investigation report." pic.twitter.com/CndnNyxcdW
— ANI (@ANI) May 21, 2020विज्ञापन
घटना के बाद क्वारंटीन सेंटर में रह रहे लोगों ने सांप को पीट-पीट कर मार डाला। मृतक के परिजनों ने सरकारी व्यवस्था पर आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि क्वारंटीन सेंटर में सोने के लिए जमीन पर सिर्फ गद्दा दिया गया था। इसलिए बच्चा जमीन पर ही सो रहा था और सांप के काटने से उसकी मौत हो गई। गया के डीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पूछताछ शुरू की गई है। जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
मृत बच्चे की मां ने बताया की उसका इकलौता बेटा था वह पिछले चार दिन पहले आई थी। मां ने बताया कि उसने अपने छोटे बच्चे के सुलाने के लिए मुखिया से क्वारंटीन सेंटर में किसी कमरे की व्यवस्था करने की मांग की थी। घटना के बाद मोहनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी से लेकर उप-विकास आयुक्त सभी अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है।