फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AWHO refuses information on sale of flats to CIC, case referred to Army Chief

एडब्ल्यूएचओ का फ्लैटों की बिक्री पर सूचना से सीआईसी को इनकार, मामला सेना प्रमुख के पास

Thu, 30 Jan 2020 05:55 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 30 Jan 2020 05:55 AM IST
विज्ञापन
AWHO refuses information on sale of flats to CIC, case referred to Army Chief

थल सेना कल्याण आवास संगठन (एडब्ल्यूएचओ) के एक अधिकारी ने केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी ) को अब तक नोएडा में बेचे गए आवासों की जानकारी नहीं दी है जो कि संगठन के कामकाज में अस्पष्टता को दिखाता है। बुधवार को सीआईसी ने इसकी जानकारी देते हुआ कहा कि उसने इस मामले को सेना अध्यक्ष को भेज दिया है। एक आरटीआई याचिका पर सुनवाई करते हुए सीआईसी ने यह टिप्पणी की।

विज्ञापन


आरटीआई याचिकाकर्ता ने अपने याचिका में सेना मुख्यालय से फरवरी 2018 में एडब्ल्यूएचओ के विज्ञापन के तहत सैन्यकर्मियों को नोएडा के सेक्टर 143 में डिफॉल्टर निजी बिल्डर की परियोजना के फ्लैटों की बिक्री संबंधी जानकारी मांगी थी । सुनवाई के दौरान एडब्ल्यूएचओ के सचिव कर्नल अभिषेक ने कहा कि सीआईसी के आदेश के बाद भी वह आरटीआई के तहत सेना मुख्यालय के साथ सूचना साझा नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


उनके इस जवाब पर सूचना आयुक्त दिव्य प्रकाश सिन्हा ने एडब्ल्यूएचओ के सचिव द्वारा कामकाज के मामले में दिखाई गई अस्पष्टता पर विचार करने के लिए अपने आदेश को सेना प्रमुख के पास भेज दिया। सेना प्रमुख एडब्ल्यूएचओ के संरक्षक हैं। आवेदक ने सेना मुख्यालय द्वारा सूचना मुहैया नहीं कराने के बाद सीआईसी से संपर्क किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed