{"_id":"57ba86894f1c1bc21fd4efa0","slug":"at-least-10-people-died-in-bus-accident-in-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगानाः तेज रफ्तार बस नाले में गिरी, 10 की मौत 18 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेलंगानाः तेज रफ्तार बस नाले में गिरी, 10 की मौत 18 घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 22 Aug 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
तेलंगाना
- फोटो : ANI
तेलंगाना में बड़ा बस हादसा हुआ है। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 18 से ज्यादा घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बस के तेज रफ्तार में होने और संतुलन बिगड़ जाने की वजह से हादसा हुआ।
यह हादसा तेलंगाना के खम्मम जिले में हुआ, जहां बस ने नागार्जुनसागर के पुल पर संतुलन खोया और वह नाले में जा गिरी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बस एक प्राइवेट कंपनी की थी और वह अपने रूट पर हैदराबाद से काकीनाडा की ओर जा रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सात लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल में दम तोड़ा। इस बीच हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज नजदीक के सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
घायल लोगों का कहना है कि ड्राइवर को तेज रफ्तार में बस न चलाने के लिए नहीं कहा गया था, लेकिन वह नहीं माना और बस पुल से नीचे गिर गई। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने हादसे पर गहरा दुख जताया है और उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज का वादा किया है।

9 dead and 15 injured after a bus falls into a canal in Khammam District of Telangana. Injured were shifted to hosp pic.twitter.com/dxc4ChgRHD
— ANI (@ANI_news) August 22, 2016