फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   assembly elections 2018 political parties do not trust women candidate

राजनीतिक दलों को नहीं महिलाओं पर भरोसा, टिकट देने में करते हैं कंजूसी

Tue, 23 Oct 2018 12:22 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Oct 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
assembly elections 2018 political parties do not trust women candidate
प्रतीकात्मक तस्वीर
महिलाओं को समानता का अधिकार देने के लिए अक्सर राजनेता आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन जब बात आती है चुनाव की तो यही राजनेता महिलाओं को उम्मीदवारी देने में कतराते हैं। यूं तो संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी भागीदारी दिए जाने की मांग समय-समय पर उठती रही है, लेकिन आंकड़ों की मानें तो कोई भी राजनीतिक दल 10 फीसदी से ज्यादा महिलाओं को उम्मीदवार के रूप में जनता के सामने पेश नहीं करता। 
विज्ञापन


हम मध्यप्रदेश के आंकड़ों से आपको रू-ब-रू करवाएंगे और बताएंगे कि वहां क्या है आधी आबादी का हाल। प्रदेश में महिला और पुरुष मतदाताओं के बीच तकरीबन 20 लाख का अंतर है, पर टिकट के हिसाब से ये खाई और भी गहरी हो जाती है।
विज्ञापन


पिछले तीन विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो 2003 में 199 महिलाएं चुनावी मैदान में उतरी थीं, जिनमें से 18 महिलाओं ने जीत दर्ज की थी। 2008 में 221 महिला उम्मीदवारों मे से 21 महिलाएं जीती थीं। 2013 में 200 महिलाओं को टिकट मिला, जिनमें से 30 महिलाओं के सिर जीत का सेहरा बंधा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों की मानें तो राजनीति में महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। बात पिछले विधानसभा चुनाव की करें तो 2013 में 200 महिला प्रत्याशी मैदान में थीं। भाजपा ने सर्वाधिक 28 महिलाओं पर भरोसा जताया था।


इनमें से 22 ने जीत हासिल की। वहीं, कांग्रेस ने 23 महिला प्रत्याशी उतारे। इनमें छह ने जीत हासिल की। महिलाओं को टिकट देने में बसपा भी बाकी दलों के साथ कदमताल करती नजर आई। बसपा ने 22 महिलाओं को सियासी मैदान में किस्मत आजमाने का मौका दिया और दो ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed