फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Assembly elections 2018: Mayawati to hold rallies in MP, Chhattisgarh and Rajasthan

बसपा का चुनावी अभियान 25 से, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में मायावती की 26 रैलियां

Sat, 20 Oct 2018 05:09 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 20 Oct 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
Assembly elections 2018: Mayawati to hold rallies in MP, Chhattisgarh and Rajasthan
मायावती - फोटो : amar ujala
छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए बसपा अध्यक्ष मायावती का चुनाव प्रचार अभियान अगले सप्ताह 25 अक्तूबर से शुरू होगा। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में मायावती की 26 रैलियां होंगी। तेलंगाना में अभी बसपा प्रमुख के प्रचार अभियान को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बसपा प्रमुख ने पार्टी के राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ को राजस्थान और छत्तीसगढ़ और वीर सिंह को तेलंगाना में चुनाव अभियान का प्रभारी बनाया है। 
विज्ञापन


मायावती के विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत राजस्थान से होगी। राजस्थान में वह 25 और 26 अक्तूबर और एक और दो नवंबर को हर दिन दो-दो रैली संबोधित करेंगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा मध्य प्रदेश में मायावती की 12 जनसभाएं होंगी। इनकी शुरुआत दो नवंबर से होगी। रैलियों के स्थान और तारीख को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस और सपा के साथ तालमेल नहीं हो पाने के कारण बसपा ने फिलहाल राज्य की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि विधानसभा चुनावों की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए पिछले एक सप्ताह से दिल्ली में मौजूद मायावती ने तीन राज्यों के लिए अपने प्रचार कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है।


छत्तीसगढ़ में मायावती की छह रैलियां होंगी। मायावती की पहली रैली चार नंवबर को होने के बाद वह 16 और 17 नवंबर को तीन जनसभाएं संबोधित करेंगी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से अलग हुए पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की अगुवाई वाली जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसी) और भाकपा के साथ गठबंधन कर बसपा राज्य की 33 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दो सीट पर भाकपा और 55 सीट पर जेसीसी लड़ेगी।


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed