फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   ujjain : arbitrators of the Pande-priests, game running on the bhasma-aarti

उज्जैन : पंडे-पुजारियों की मनमानी, भस्मारती दर्शन दिखाने पर चल रहा खेल

Sat, 30 Jun 2018 02:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Updated Sat, 30 Jun 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
ujjain : arbitrators of the Pande-priests, game running on the bhasma-aarti

कहा जाता है कि भगवान के दरबार में सब बराबर होते हैं लेकिन भारत ही ऐसा देश हैं जहां हिंदू धर्म के देवी-देवताओं के पास से दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सेवा के नाम पर वीआईपी और वीवीआईपी कैटेगरी में दर्शन कराए जाते हैं। देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में सिर्फ महाकाल मंदिर में ही भस्मारती होती है। जहां देश-विदेश से श्रद्धालु भस्मारती दर्शन की चाह लिए मध्य प्रदेश के उज्जैन आते हैं। लेकिन इन दिनों भस्मारती अनुमति को लेकर जमकर दलाली का खेल खेला जा रहा है।

विज्ञापन


 

मंदिर प्रशासन के आंकड़े खुद ही स्थिति बता रहे हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार हर दिन नंदी हॉल के लिए लगभग 100 लोगों की अनुमति भी जारी नहीं की जा रही है। जबकि हर दिन 250 से अधिक श्रद्धालु नंदी हॉल में बैठकर भस्मारती के दर्शन कर रहे हैं। ये श्रद्धालु कहां से आ रहे हैं, इसका जवाब मंदिर प्रशासन के पास भी नहीं है। तय संख्या से अधिक भक्तों के आने पर कई लोगों को अनुमति नहीं मिल पाती। ऐसे में दलाल इसका फायदा उठाते हैं और मनचाहे दाम पर अनुमति बेचते हैं।

विज्ञापन


 

भस्मारती अनुमति की व्यवस्था पर पहले भी कई बार सवाल उठ गए हैं। भस्मारती अनुमति की व्यवस्था पर पड़ताल की तो पता चला कि अभी भी वीआईपी के नाम पर अनुमति जारी कराने का रैकेट सक्रिय है। सूत्र बताते हैं कि पंडित-पुरोहित के यजमान सहित कर्मचारियों से जुड़े लोगों को यहां बैठा दिया जाता है। इसके एवज में मोटी रकम वसूल की जाती है। बताया जा रहा है कि पंडे-पुजारी रुपए का लेन-देन कर यजमान के नाम पर मंदिर समिति से किसी की भी अनुमति जारी करा लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed