फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Amrapali-JP buyers of Anna's movement will join

अन्ना के आंदोलन से जुड़ेंगे आम्रपाली-जेपी के खरीदार

Wed, 21 Mar 2018 07:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Updated Wed, 21 Mar 2018 07:23 AM IST
विज्ञापन
Amrapali-JP buyers of Anna's movement will join
anna hazare - फोटो : amar ujala
23 मार्च को दिल्ली में अन्ना हजारे के आंदोलन से जेपी और आम्रपाली के खरीदार भी जुड़ेंगे। खरीदारों की मानें तो उन्हें आंदोलन से जुड़ने की सहमति मिल गई है। खरीदारों के मुताबिक अन्ना हजारे ने उन्हें सहमति दी कि उनकी समस्याओं को आंदोलन के दौरान उठाया जाएगा, क्योंकि जनता जीवन भर की कमाई लगाकर सड़कों पर ठोकर खा रही है।
विज्ञापन


यही नहीं, आम्रपाली और जेपी के घर-खरीदारों के संयुक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि आंदोलन के दौरान समस्या को जोर-शोर से उठाया जाएगा। इसमें हजारों घर खरीदार शामिल होंगे। घर खरीदार अपने-अपने बैनर लेकर इस मुहिम से जुड़ेंगे और आठ वर्षों से व्याप्त भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करेंगे। आम्रपाली के सभी घर-खरीदारों के तरफ से केके कौशल अन्ना के आंदोलन में प्रतिनिधित्व करेंगे, जिन्होंने घर की लड़ाई में मुख्यमंत्री, मंत्रियों की कमेटी और पीएमओ तक में घर खरीदारों का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया। जेपी के घर खरीदारों के तरफ से देवेंद्र यादव और प्रमोद कुमार प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


अब सड़क पर उतरेंगे पैन ओएसिस के फ्लैट खरीदार 

सेक्टर-70 पैन ओएसिस के फ्लैट खरीदार अब सड़क पर उतरेंगे और बिल्डर और प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। खरीदारों की मानें तो बिल्डर व प्राधिकरण के आश्वासन के बाद भी उनको कुछ नहीं मिला। नेफोवा के बैनर तले खरीदार अब प्रोजेक्ट साइट पर प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि प्राधिकरण में बार-बार शिकायत के बाद भी फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू नहीं हो सकी है। यही नहीं सोसाइटी में भी सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed