{"_id":"5b49fd784f1c1b41748b49e1","slug":"amit-shah-said-bjp-will-form-government-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकाल के दरबार में पहुंची भाजपा, अमित शाह और शिवराज ने जन आशीर्वाद यात्रा को दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकाल के दरबार में पहुंची भाजपा, अमित शाह और शिवराज ने जन आशीर्वाद यात्रा को दिखाई हरी झंडी
ब्यूरो, अमर उजाला, भोपाल
Updated Sat, 14 Jul 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया है कि मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। शाह ने शनिवार को उज्जैन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाई। 55 दिनों की यात्रा प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी और 25 सितंबर को भोपाल में इसका समापन होगा।
विज्ञापन
इस मौके पर एक सभा में शाह ने कहा कि यूपीए सरकार में मध्य प्रदेश के साथ न्याय नहीं हुआ। मोदी सरकार ने राज्य को ढाई गुना ज्यादा राशि दी है। कांग्रेस पर तंज करते हुए शाह ने कहा, प्रदेश में दो महाराजा (दिग्विजय सिंह व ज्योतिरादित्य सिंधिया) और एक धनपति (कमलनाथ) की नहीं, बल्कि किसान पुत्र (शिवराज) की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि 2019 में भी मोदी की ही सरकार बनेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्यमंत्री चौहान ने भी कांग्रेस पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की गुलाम है। जबकि भाजपा के पास मोदी जैसा नेतृत्व है। देश उनकी लीडरशिप में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले छोटे देश भी हमें आंखें दिखाता था, लेकिन अब हम दुश्मनों को करारा जवाब देते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में कहा कि उन्हें यह नहीं मालूम कि प्याज कैसे पैदा होता है और वह किसानों की बात करने मंदसौर आए थे।