{"_id":"5878f6874f1c1b7c58baa313","slug":"all-the-accused-including-salman-in-black-buck-hunting-case-in-court-summoned-stars","type":"story","status":"publish","title_hn":"काला हिरण शिकार केस में सलमान सहित सभी आरोपी सितारे कोर्ट में तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला हिरण शिकार केस में सलमान सहित सभी आरोपी सितारे कोर्ट में तलब
ब्यूरो /अमर उजाला, जयपुर
Updated Fri, 13 Jan 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सलमान खान के लिए नया साल तनाव लेकर आया है। डेढ़ दशक पहले हिरण शिकार में अवैध हथियारों के इस्तेमाल पर आर्म्स एक्ट के तहत लगे आरोपों को लेकर सलमान खान की उपस्थिति में 18 जनवरी को जोधपुर में फैसला सुनाया जाने वाला है।
विज्ञापन
वहीं शुक्रवार को जोधपुर की अदालत ने 25 जनवरी को सलमान सहित सैफ अली खान, अभिनेत्री तब्बू, सोनाली बेंद्रे व नीलम को बयान के लिए उपस्थित होने के लिए कहा है। इनकी उपस्थिति में आरोप पढ़कर सुनाए जाएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जोधपुर में फिल्म हम साथ साथ है की शूटिंग के दौरान वर्ष 1998 की रात सलमान, सैफ, सोनाली, तब्बू व नीलम पर हिरण शिकार का आरोप है। सलमान ने वहां दो काले हिरण का शिकार किया। ग्रामीणों ने जिप्सी में इन कलाकारों को देखा था। लोगों को देख वे हिरण को छोड़कर भाग खड़े हुए थे।
विज्ञापन
सलमान खान पर तीन अलग-अलग स्थानों पर हिरण शिकार के तीन अलग-अलग मामले दर्ज हैं। साथ ही शिकार में अवैध हथियारों के इस्तेमाल का आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला चल रहा है। हिरण शिकार के दो मामलों में निचली अदालत ने सलमान को दोषी मानते हुए एक व पांच साल की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने दोनों मामलों में सलमान को बरी कर दिया था लेकिन राजस्थान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है।