{"_id":"5a52af5a4f1c1b216f8b46eb","slug":"alert-to-hospitals-in-delhi-on-swine-flu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू पर दिल्ली के अस्पतालों को अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू पर दिल्ली के अस्पतालों को अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Mon, 08 Jan 2018 05:08 AM IST
विज्ञापन
swine flu
स्वाइन फ्लू पर दिल्ली के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। राजस्थान में लगातार मिल रहे स्वाइन फ्लू मरीजों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने यह कदम उठाया है। हालांकि सरकार का कहना है कि दिल्ली में फ्लू अब तक काफी हद तक नियंत्रण में है। वर्ष 2017 में दिल्ली में स्वाइन फ्लू से 12 लोगों की मौत हुई थी। 31 दिसंबर तक राजधानी में 2812 मरीज फ्लू ग्रस्त पाए गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि फिलहाल राजधानी में स्वाइन फ्लू के एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फिर भी एहतियातन निर्देश जारी किया गया है। इसमें डाक्टरों को एच1एन1 लक्षण वाले मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करने की हिदायत दी गई है। उनका कहना है कि सचेत रहने से ही इस वायरस की शुरुआत में पहचान कर इलाज किया जा सकता है।
पढ़ें- अब इस नए वायरस के लिए रेड अलर्ट, तीन दिन में 85 पॉजिटिव, दो मौत

Trending Videos
ज्यादा संक्रमण फैला रहा नया स्ट्रेन
Swine Flu
स्वाइन फ्लू के नए स्ट्रेन मिशिगन को लेकर राजधानी के विशेषज्ञों का कहना है कि यह बहुत तेजी से संक्रमण फैला रहा है। सफदरजंग अस्पताल के डॉ. जुगल किशोर बताते हैं कि फ्लू (इन्फ्लूएंजा) वायरस को तीन व्यापक श्रेणियों में बांटा जाता है-इन्फ्लूएंजा ए, बी या सी। इन्फ्लूएंजा ए सबसे सामान्य प्रकार है। एच1एन1 फ्लू इन्फ्लूएंजा ए की एक किस्म है, जो वायरल सीरोटाइप को इंगित करती है।
यह एक किस्म की शॉर्टहैंड है, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली से वायरस की पहचान करती है और वायरस को कोशिकाओं में प्रवेश करने की अनुमति देती है। डॉ. रजनीश मल्होत्रा ने कहा कि वायरस छोटी बूंदों के संक्रमण के माध्यम से फैलता है, जो एक व्यक्ति की खांसी, छींक या बोलते समय गिरती हैं। वायरस केवल 3 से 6 फीट की दूरी को कवर कर सकता है।
यह हैं लक्षण
वरिष्ठ डॉ. आरएन कालरा ने कहा कि एच1एन1 के कुछ लक्षणों में शामिल हैं-मांसपेशियों में दर्द, सूखी खांसी, दस्त, मतली, या उल्टी, ठंड, थकान या बुखार, सिरदर्द, सांस की तकलीफ या गले में खराश। मैक्स अस्पताल के डॉ. विवेक कुमार ने कहा कि सभी डॉक्टरों को सलाह दी जाती है कि अस्पताल में भर्ती, गंभीर रूप से बीमार और उच्च जोखिम वाले मरीजों के लिए एंटीवायरल दवाओं के उपयोग की सलाह दी जाए।