फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A MiG-27 aircraft airborne for a training mission from Jaisalmer, Rajasthan crashed

राजस्थान: जैसलमेर में प्रशिक्षण विमान मिग-27 दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचा पायलट

Tue, 12 Feb 2019 07:45 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अनिल पांडेय Updated Tue, 12 Feb 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
A MiG-27 aircraft airborne for a training mission from Jaisalmer, Rajasthan crashed
फाइल फोटो

राजस्थान में एक और प्रशिक्षण लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। राजस्थान के जैसलमेर में प्रशिक्षण विमान मिग -27 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ये घटना पोखरण रेंज के पास लगभग शाम 6:10 बजे हुई। राहत की बात ये रही कि पायलट को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच का एलान कर दिया गया है। दुर्घटना से संबंधित अधिक जानकारी का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग 27 मंगलवार को राजस्थान के जैसलमेर जिले के पोखरण तहसील के एटा गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा प्रवक्ता कर्नल सोम्बित घोष ने बताया कि पायलट सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकल गया।


घोष ने कहा, मिग 27 आज शाम जैसलमेर से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान नियमित उड़ान पर था। पायलट विमान से सुरक्षित तरीके से बाहर निकल गया। एक कोर्ट ऑफ इंक्वायरी दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी। 

जैसलमेर की पुलिस अधीक्षक किरण कांग ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की अभी तक कोई जानकारी नहीं है। पुलिस की एक टीम वायुसेना अधिकारियों के साथ सम्पर्क में है। उन्होंने कहा कि पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया है।


हादसों का सिलसिला

बता दें कि इस से पहले भी भारतीय वायुसेना का मिराज 2000 प्रशिक्षकण विमान बेंगलुरू स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें दोनों पायलटों की मौत हो गई थी। रक्षा अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दोनों पायलटों ने खुद को बचाने के लिए विमान से निकल जाने की कोशिश की लेकिन वह धमाके बाद विमान में लगी आग की चपेट में आ गए। 

हादसे में मारे गए पायलटों की पहचान स्क्वॉड्रन लीडर समीर अब्रोल और स्क्वॉड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी के रूप में हुई थी। एक अधिकारी ने बताया, दुर्घटना में एक पायलट का शव पूरी तरह झुलस गया जबकि दूसरे पायलट को सेना के अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि बाद में घायल पायलट की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed