{"_id":"5fc716e3fa718f45d61e2510","slug":"a-100-foot-pipe-entered-in-moving-bus-a-woman-beheaded-youth-head-cracked-both-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur Accident: कभी नहीं देखा होगा ऐसा दर्दनाक हादसा, चलती बस में घुसा 100 फीट लम्बा पाइप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur Accident: कभी नहीं देखा होगा ऐसा दर्दनाक हादसा, चलती बस में घुसा 100 फीट लम्बा पाइप
Wed, 02 Dec 2020 03:51 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अनिल पांडेय
Updated Wed, 02 Dec 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
100 फुट लम्बा पाइप घुसा बस में
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली जिले में जयपुर-अहमदाबाद एनएच-162 पर सांडेराव के निकट लापरवाही के चलते घातक हादसा हो गया। सांडेराव कस्बे से 3 किमी पहले मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे भूमिगत गैस पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा था। कंपनी की टीम 100 फीट लम्बे पाइप को हाइड्रोलिक मशीन के जरिए खड्डे में डाल रही थी, लेकिन पाइप हवा में लहराता हुआ वहां से गुजर रही निजी ट्रैवल्स की बस में घुस गया और बस के आर-पार हो गया। इस हादसे में बस में बैठी एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया और एक युवक का सिर फट गया। इसके अलावा 13 लोग घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गई। शव को बाहर निकाला गया। घायलों को सांडेराव अस्पताल लाया गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने हाईवे को फिर से चालू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बस में मच गई अफरातफरी
बताया जा रहा है कि चलती बस में जैसे ही पाइप घुसा और महिला का सिर धड़ से अलग हुआ। मुसाफिरों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पूरी बस में खून फैल गया, जिसे देखकर लोग घबरा गए और किसी भी तरह बस से निकलने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
पुलिस ने कंपनी की जेसीबी को किया था जब्त
पुलिस ने बताया कि काम के समय रोड को एक तरफा नहीं किया गया, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया। चार दिन पहले पुलिस ने इसी कंपनी के जेसीबी और ट्रैक्टर को हाईवे पर ्तररीके गलत से खड़े रहने के कारण जब्त कर लिया था। इसके बावजूद कंपनी ने लापरवाही बरतती रही।
विज्ञापन
जानलेवा लापरवाही का जिम्मेदार कौन?
इस हादसे के लिए भूमिगत पाइप बिछाने वाली कंपनी को जिम्मेदार माना जा रहा है। दरअसल, कंपनी के कर्मचारियों और अफसरों ने चलते ट्रैफिक के बीच काम चालू कर दिया। इस दौरान उन्होंने कोई ऐहतियात नहीं बरती, जिसके चलते दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि काम के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन नहीं किया और न ही कंपनी ने इसको लेकर सख्ती बरती। वहीं, निजी बस के चालक और परिचालक ने हाइड्रोलिक मशीन पर लटक रहे लम्बे-चौड़े पाइप पर ध्यान नहीं दिया और हादसा हो गया।