फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   82 in fray for Tamil Nadu bypoll, but EVMs can handle only 63

तमिलनाडु में चुनाव आयोग की दुविधा, ईवीएम के स्लॉट से अधिक हैं उम्मीदवार

Mon, 27 Mar 2017 01:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Mon, 27 Mar 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
82 in fray for Tamil Nadu bypoll, but EVMs can handle only 63
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन

तमिलनाडु विधानसभा उपचुनावों से काफी अजीब मामला सामने आया है जिससे चुनाव आयोग भी दुविधा की स्थिति में फंस गया है। 

विज्ञापन


मामला आर.के नगर चुनावक्षेत्र का है। जहां 12 अप्रैल को विधानसभा के उपचुनाव होने वाले हैं। लेकिन यहां उम्मीदवारों की संख्या चुनाव आयोग के लिए सिरदर्द बनी हुई है। यहां स्क्रूटनी के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या 82 है। जबकि ईवीएम में  केवल 63 उम्मीदवारों के नाम ही अंकित हो सकते हैं।  इसके अलावा इसमें एक स्लॉट नोटा के लिए भी होता है। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार मुख्यपार्टियों के 82 में से 11 उम्मीदवार सांकेतिक हैं  जिनका नाम पार्टी सोमवार तक वापस ले सकती है। लेकिन इसके बाद भी 9 उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर उम्मीदवारों की संख्या ईवीएम में मौजूद स्लॉट्स के बराबर नहीं होती तो मतदान पैनल को मतपत्रों की पारंपरिक पद्धति यानी बैलेट पेपर का सहारा लेना होगा। 

लेकिन पुराने तरीके का इस्तेमाल भी चुनाव आयोग के लिए मुश्किम भरा कदम ही होगा क्योंकि सभी चुनाव कर्मचारी सदस्यों को  एम 2-प्रकार के ईवीएम के इस्तेमाल के लिए  प्रशिक्षित किया गया है, इसके अलावा न तो वो मतपत्रों और न ही नवीनतम एम 3 प्रकार की मशीनों के लिए ही प्रशिक्षित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed