फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   30 people rape with women accused sold in gb road delhi

नौकरी दिलाने के नाम पर महिला को बेचा, 30 लोगों ने किया रेप

Mon, 14 Aug 2017 11:14 PM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
amarujala.com- presented by: देव कश्यप Updated Mon, 14 Aug 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
30 people rape with women accused sold in gb road delhi

देश में महिलाओं के प्रति अपराध घटने का नाम ही नहीं ले रही है। आए दिन देश के किसी न किसी कोने से किसी महिला के साथ रेप और छेड़छाड़ जैसे मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला दिल्ली का है जहां पर पिछले पांच महीने में करीब 30 लोगों ने नेपाल से लाई गई 22 वर्षीय महिला की इज्जत लूटी। नेपाल से लड़की को आरोपी महिला ने दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर दिल्ली लायी और दिल्ली के बदनाम इलाके जीबी रोड में एक कोठे पर बेच दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सौदा लेने गई 7 साल की मासूम से दुकान में रेप, ऐसे रोक दी चीखें
विज्ञापन


यहां पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई, उसे कई दिनों तक भूखा रखा गया और जबरन उसे करीब 30 लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। पांच महीने बाद महिला किसी तरह वहां से भागने में कामयाब हुई और पुलिस स्टेशन जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस, दिल्ली महिला आयोग और एक एनजीओ द्वारा जीबी रोड में रेड मारी गई, जहां से उस आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया जिसने पीड़िता को जबरन देह व्यापार में डाला था। दिल्ली महिला आयोग के अनुसार, महिला की मुलाकात पीड़िता से नेपाल में हुई थी। 

पीड़िता ने आयोग को बताया कि कुछ दिन पहले एक अफवाह फैली थी कि कोठे पर पुलिस की रेड पड़ने वाली है। कोठे के मालिकों द्वारा पीड़िता को किसी सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया था। इसी बीच उसे मौका मिल गया और वह वहां से भाग खड़ी हुई। वहां से भागने के बाद पीड़िता का संपर्क पूर्वी दिल्ली के कुछ लोगों से हुआ जिनकी मदद से पीड़िता एक एनजीओ जा पहुंची। इसके बाद  एनजीओ ने इसकी जानकारी दिल्ली महिला आयोग को दी और पुलिस की मदद से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed