{"_id":"598c1cb24f1c1b6f5f8b4876","slug":"shopkeeper-raped-a-minor-in-his-shop","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सौदा लेने गई 7 साल की मासूम से दुकान में रेप, ऐसे रोक दी चीखें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौदा लेने गई 7 साल की मासूम से दुकान में रेप, ऐसे रोक दी चीखें
amarujala.com-presented by: आनंद
Updated Thu, 10 Aug 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौदा लेने घर से निकली सात साल की मासूम को दुकानदार ने दुकान के अंदर खींचकर दुष्कर्म किया। इसके बाद भी वो नहीं रूका और.... मासूम चीख न सके, इसलिए उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। परिवार बच्ची को ढूंढता हुआ दुकान के पास पहुंचा तो दरिंदा उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग निकला। मामला भोजीपुरा थाने पहुंचा तो दबिश पड़ने से पहले ही दुकानदार घर से भाग निकला। पुलिस ने दुकानदार के परिवार को थाने में बैठा लिया है। पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना, यूपी के गांव गांव रम्पुरा माफी की है। मंगलवार शाम छह बजे गांव में रहने वाले पेशे से मजदूर एक शख्स की सात साल की बेटी तेल लेने पड़ोस में कौशर खां की परचून की दुकान पर गई थी। मासूम अकेली थी, इसका फायदा उठाकर दुकानदार ने उसे दुकान में खींच लिया। बंधक बनाकर अश्लील हरकत शुरू कर दी। वह चिल्लाई तो पहले हाथ से मुंह बंद किया, लेकिन बाद में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। बच्ची काफी देर तक नहीं लौटी तो परिवारवाले उसे ढूंढते हुए दुकान के पास पहुंच गए। इनकी आवाज सुनकर कौशर खां भाग निकला।

60 साल का दुकानदार पहले भी करता रहा छेड़छाड़
रात आठ बजे पिता अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एसओ भोजीपुरा पवन कुमार सिंह ने दुकानदार के फरार होने पर उसकी पत्नी, बेटी और बेटे को थाने में बैठा लिया। आरोप है कि 60 साल का दुकानदार पहले भी गांव में किशोरियों के साथ छेड़छाड़ करता रहा है। गांव वालों के विरोध के बावजूद उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई।
दुकानदार गल्ले से सारे रुपये लेकर भागा। गांव के कई घरों में भी कौशर को तलाशा गया, लेकिन वह मिला नहीं। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां उसको आंतरिक रक्तस्राव की समस्या बताई गई। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मासूम से दुष्कर्म करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। थानाध्यक्ष को निर्देश दिया जा चुका है।