{"_id":"579c3c654f1c1bf12221e80e","slug":"14-girls-break-out-from-protection-home-in-gujrat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले नाबालिग ने वार्डन की आंखों में डाली मिर्च, 14 लड़कियां फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले नाबालिग ने वार्डन की आंखों में डाली मिर्च, 14 लड़कियां फरार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Jul 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन
संरक्षण गृह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदाबाद के एक संरक्षण गृह से वाार्डेन की आंखों में मिर्च डालकर 14 लड़कियों के भागने का मामला सामने आया है। यह सुविधा केंद्र ओधव के महिला संरक्षण गृह में स्थित है। भागी गई लड़कियों को पकड़ने के लिए ओधव पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच और शहर की महिला सेल की एक टीम बनाई गई है।
असिस्टेंट कमिश्नर क्राइम राहुल पटेल ने बताया कि व्यापक तलाशी अभियान के बाद पांच लड़कियां को ओधव अग्निशमन केंद्र और एक लड़की को नजदीकी संरक्षण गृह से खोज निकाला गया है। अन्य आठ लड़कियों के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बस और रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
ओधव पुलिस के सूत्रों के अनुसार, लड़कियों के लिए बने इस संरक्षण गृह में 19 लड़कियां थी। शुक्रवार की रात को 14 लड़कियों ने कारावास से भागने का निर्णय लिया। इसके बाद उनमें से एक नाबालिग लड़की वार्डन के पास गई और उसकी आंखों में मिर्च डाल दी। इसके बाद दूसरी लड़कियों ने दरवाजे की चाबी छीन ली और वहां से भाग निकली।

डेमो पिक
वहां के अधिकारियों के मुताबिक, लड़कियों ने लगभग 6.50 फीट लंबी दीवार से छलांग लगा दी। इसके बाद वे एक हाउसिंग सोसाइटी के रास्ते वहां से भाग निकलीं। इस दौरान वार्डेन जयाबेन परमार मदद के लिए चिल्लाई तो वहां मौजूद दूसरे अधिकारी मदद के लिए पहुंचे। लेकिन, तबतक लड़कियां वहां से भाग चुकी थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, उनके पास पहला संदेश आया कि संरक्षण गृह से 23 लड़कियां भाग गई हैं। हालांकि, जब वे पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई कि 14 लड़कियां ही भागी हैं। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने कहा कि भागी गई लड़कियों में से कुछ दूसरे जिले की हैं। इसे देखते ही संबंधित जिले की पुलिस को सूचना दे दी गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, वह शहर में गश्त तेज कर दिए हैं। खासतौर पर उन जगहों पर जहां से उन्हें ट्रांसपोर्ट मिल सकता है। वे भगोड़ी लड़कियों के कुछ रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रहे हैं।
बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही गुजारत हाईकोर्ट ने निर्देश दिया था कि ऐसे संरक्षण गृह में तार्किक आधार पर नियम बनाए जाने चाहिए। गुजरात सरकार बच्चों के लिए 112 संरक्षण गृह चला रही है।