फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Param Bir Singh fined Rs 25,000 for not appearing before inquiry commission

वसूली मामलाः जांच आयोग के सामने पेश नहीं हुए परमबीर सिंह, 25 हजार का जुर्माना

Thu, 19 Aug 2021 02:12 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अजय सिंह Updated Thu, 19 Aug 2021 02:12 PM IST
सार

भ्रष्टाचार के मामले में गठित जांच आयोग के सामने पेश नहीं होने पर मुंबई पुलिस के पू्र्व आयुक्त परमबीर सिंह पर 25000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन पर जुर्माने की यह दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले जून में भी आयोग ने समन के बावजूद पेश नहीं होने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। जुर्माना राशि मुख्यमंत्री कोविड सहायता कोष में जमा करवा दी गई थी। 

विज्ञापन
Param Bir Singh fined Rs 25,000 for not appearing before inquiry commission
परमबीर सिंह (फाइल) - फोटो : Twitter

विस्तार

भ्रष्टाचार के मामले में गठित जांच आयोग के सामने पेश नहीं होने पर मुंबई पुलिस के पू्र्व आयुक्त परमबीर सिंह पर 25000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन पर जुर्माने की यह दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले जून में भी आयोग ने समन के बावजूद पेश नहीं होने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। जुर्माना राशि मुख्यमंत्री कोविड सहायता कोष में जमा करवा दी गई थी। 

विज्ञापन


परमबीर सिंह द्वारा तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने मार्च में सेवानिवृत्त जज कैलाश उत्तमचंद चांडिवाल की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया था। बृहस्पतिवार को एक सरकार वकील ने बताया कि परमबीर सिंह को बुधवार को आयोग के समक्ष पेश होना था, लेकिन वह नहीं आए। इस पर आयोग ने उन पर जुर्माने की कार्रवाई की। इससे पहले हुई सुनवाई में जांच पैनल ने परमबीर सिंह को अंतिम मौका देते हुए आयोग के सामने पेश होने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मार्च में परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस आयुक्त पद से हटाते हुए होम गार्ड में तबादल कर दिया था। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भेजे एक पत्र में एनसीपी नेता व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर पुलिस अधिकारियों को बार व रेस्तरां मालिकों से वसूली के आदेश देने के आरोप लगाया था। हालांकि देशमुख ने इन आरोपों से इनकार किया था। इस मामले की जांच सीबीआई और ईडी कर रही है। इससे पहले 13 अगस्त को परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed