{"_id":"594a42f84f1c1b620f8b45c3","slug":"man-attrested-repeatedly-gropes-woman-on-flight-asks-you-don-t-like-to-be-touched","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइट में कर रहा था छेड़छाड़, मना करने पर कहा- क्या मेरा छूना पसंद नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्लाइट में कर रहा था छेड़छाड़, मना करने पर कहा- क्या मेरा छूना पसंद नहीं
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Wed, 21 Jun 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ht
सोमवार सुबह मुम्बई एयरपोर्ट से एक यात्री को गिरफ्तार किया गया जिस पर महिला यात्री से छेड़छाड़ का आरोप था। मोहित कंवर नाम का यह शख्स दिल्ली से मुम्बई की फ्लाइट पर था जहां वह अपने आगे बैठी महिला यात्री को बार-बार गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा था। महिला ने जब आपत्ति जताई तो उसने नींद में होने का नाटक किया।
विज्ञापन
इसके बाद भी उसकी हरकतें नहीं रुकीं तो महिला ने एयर होस्टेस से अपनी सीट बदलने के लिए कहा। जैसे ही वह उठकर दूसरी सीट पर जाने लगी तो मोहित ने बड़ी बेशर्मी से उनसे पूछा कि 'क्या आपको मेरा छूना पसंद नहीं है।' इस पर गुस्साई महिला ने क्रू से उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा और क्रू ने तुरंत मुम्बई एयरपोर्ट को घटना की जानकारी दी। जैसे ही फ्लाइट मुम्बई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट टर्मिनल पर उतरी तो वहां मौजूद सीआईएसएफ के सुरक्षाकर्मियों और सहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन