CISF कमांडेंट के घर डकैती, घरवालों को बंधक बनाकर इस तरह दिया वारदात को अंजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र में एक सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट के घर मंगलवार को डकैती की बात सामने आयी है। सुबह होने पर डकैती का खुलासा हुआ तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामला खुलते ही आनन-फानन में डीआईजी, एसएसपी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।
हर्रावाला क्षेत्र में मंगलवार तड़के सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट सुनील कुमार ढौंडियाल के घर में घुसे छह सशस्त्र डकैत लूटपाट कर फरार हो गए। रसोई की ग्रिल उखाड़कर अंदर घुसे डकैतों ने ढौंडियाल के बेटे और बेटी को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक घर को खंगाला।
वारदात के खुलासे के लिए कई टीम लगा दी गई हैं। एसएसपी कुकरेती का दावा है कि सुराग मिल गए हैं, डकैत जल्द ही पकड़े जाएंगे। जानकारी के मुताबिक डोईवाला कोतवाली क्षेत्र में हर्रावाला स्थित हाइवे से लगी सिद्धपुरम में देवली (राजस्थान) में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सिक्योरिटी फोर्स में सहायक कमांडेंट सुनील कुमार ढौंडियाल की पत्नी तरुणा बेटी श्रिया और बेटे दक्ष के साथ रहती हैं। तरुणा सोमवार तीसरे पहर भाई से मिलने रायपुर गईं थीं।
रात में दोनों भाई-बहन ही घर में थे। देर रात करीब दो बजे किचन की खिड़की की ग्रिल उखाड़कर घुसे एक डकैत ने गेट का दरवाजा खोलकर अन्य साथियों को घर में प्रवेश करा दिया। डकैतों ने सबसे पहले सोते समय दक्ष को अपने कब्जे में किया। इसके बाद श्रिया को दूसरे कमरे से लाकर भाई के साथ बंद कर दिया।
लीडर जेल से आया है, रकम की जरूरत
इसी दौरान उन्होंने पर्दों से दोनों के हाथ पैर बांध दिए। करीब डेढ़ घंटे तक कोठी में रहे डकैतों ने पूरे मकान के सामान को खंगाल लिया। इस दौरान दोनों भाई-बहन दरवाजे को अंदर से बंद कर दम साधे बैठे रहे। बदमाशों ने उन्हें शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
तड़के करीब पांच बजे पड़ोसी की आवाज सुनाई दी तो दक्ष ने चिल्लाकर उन्हें डकैती की जानकारी दी। 100 नंबर पर सूचना मिलते ही डोईवाला पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसपी निवेदिता कुकरेती, एसपी देहात सरिता डोभाल, एएसपी लोकेश्वर सिंह एसओजी की टीम को लेकर मौके पर आ गईं। फील्ड यूूनिट ने घटनास्थल पर बारीकी से साक्ष्यों का संकलन किया।
बाद में डीआईजी पुष्पक ज्योति ने पीड़ित परिवार से बात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। बदमाश घर से छह हजार रुपये की नगदी के अलावा सोने-चांदी के जेवरात समेत कई लाख की संपत्ति लूट ले गए। पीड़ित भाई-बहन का कहना था कि डकैती में शामिल एक डकैत का ही चेहरा खुला हुआ था, जिसने सिर पर साफा बांधा था। पांच अन्य बदमाशों के चेहरे रुमाल से ढके हुए थे। पैंट-शर्ट पहने बदमाशों की भाषा बिहारी और बंगला से मिलती जुलती थी।
लीडर जेल से आया है, रकम की जरूरत
बदमाशों ने दक्ष और श्रिया को कब्जे में लेकर कहा था कि वो उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचना चाहते हैं। उनका लीडर कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया है। इसलिए उन्हें पैसों की जरूरत है। वे तो मजदूरी करते हैं।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश
एक डकैत का स्केच जारी
पुलिस के स्कैच एक्सपर्ट ने डकैती का शिकार हुए भाई-बहन से बात कर उस डकैत जिसका चेहरा खुला था, का स्कैच तैयार कराया,। दक्ष तो ज्यादा कुछ नहीं बता पाया कि क्याेंकि उसे तो सोते हुए दबोचा गया था। श्रिया की आंखों के सामने से यह बदमाश कई बार होकर निकला था। उसी हिसाब से श्रिया ने पुलिस को हुलिया की जानकारी उपलब्ध कराई।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश
डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद जंगल की तरफ जाते समय बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसमें बदमाशों के चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे हैं। दो बदमाश नंगे पैर, जबकि अन्य स्पोर्ट्स शूज पहने थे। पुलिस अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
एक मोबाइल तोड़ा, लैपटॉप ले गए
बदमाशाें ने श्रिया का मोबाइल तो घर में ही तोड़ दिया, जबकि दक्ष का मोबाइल बाहर फेंक दिया था। बदमाश घर से लैपटॉप भी अपने साथ ले गए हैं। पुलिस लैपटॉप के जरिये बदमाशाें की घेराबंदी की कोशिश कर रही है।
सहायक कमांडेंट के आवास पर हुई डकैती में बदमाशों की खोजबीन को एसओजी और डोईवाला पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। कई पहलुआें पर जांच पड़ताल चल रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेने के साथ उनके सत्यापन की कार्रवाई चल रही है। उम्मीद है कि जल्द कोई सुराग मिल जाएगा। एक बदमाश का स्केच जारी कर उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
-निवेदिता कुकरेती, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक