फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   miracle save passengers during bus slipped towards in ditch

40 यात्रियों से भरी बस खाई की ओर फिसली, लेकिन इस एक चीज ने बचा ली सबकी जान

Fri, 01 Sep 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी 
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी  Updated Fri, 01 Sep 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
miracle save passengers during bus slipped towards in ditch

घनसाली-चमियाला मोटर मार्ग पर बूढ़ाकेदार जा रही एक बस सिल्यारा गांव वे निकट दुर्घटानाग्रस्त होने से बाल बाल बच गई। बस अचानक खाई की ओर फ‌िसल गई। लेक‌िन इस एक चीन ने सबकी जान बचा ली।

विज्ञापन


ज‌िस समय बस फ‌िसली बस के आगे का हिस्सा पुस्ते के धंसने के कारण फंस गया। जिसके चलते बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। तहसील और पुलिस प्रशासन ने जेसीबी मशीन से बस को बाहर निकालने का कार्य शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन


शुक्रवार को अपरांह साढ़े चार बजे घनसाली से बूढाकेदार जा रही बस संख्या यूके12पीबी-3008 सिल्यारा गांव के निकट बस का अगला हिस्सा सड़क से बाहर हो गया। जिससे बस मे जोरदार झटका लगते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्र रहा कि बस का आगे का हिस्सा पुस्ते में ही फंस गया जिससे बस पलटी नहीं। सभी यात्री किसी तरह बाहर निकले। दुर्घटना का कारण बारिश से मोटर मार्ग के ऊपरी हिस्से में मलबा और पत्थर आना बताया जा रहा है।


बालगंगा के तहसीलदार मोहन लाल आर्य ने बताया कि बस में करीब 40 से यात्री सवार थे। सभी लोग सुरक्षित हैं ओर अपने-अपने घरों को रवाना हो गए हैं। वहीं बस को निकलाने के लिए जेसीबी मशीन की सहायता ली जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed