फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Married woman runs with her lesbian girlfriend in Shahjahanpur Rajasthan

पति को छोड़ समलैंगिक प्रेमिका के साथ फरार हुई पत्नी, पकड़े जाने पर शादी करने पर अड़ी

Tue, 25 Jun 2019 08:47 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: आसिम खान Updated Tue, 25 Jun 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
Married woman runs with her lesbian girlfriend in Shahjahanpur Rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान के शाहजहांपुर कस्बे से 23 दिन पहले लापता विवाहिता को पुलिस ने उसकी समलैंगिक प्रेमिका के साथ पकड़ा है। पुलिस ने दोनों को हरियाणा के मानेसर से बरामद किया। जब पुलिस दोनों को शाहजहांपुर थाने ले गई तो उन्होंने पुलिस के सामने ऐसी मांग रख दी जिसके बाद पुलिस भी सकते में आ गई। 

विज्ञापन


पूछताछ में राज खुला कि विवाहिता अपनी समलैंगिक प्रेमिका के साथ पति का घर छोड़कर आई और अपनी मर्जी से लिव इन रिलेशनशिप में उसके साथ मानेसर में रह रही थी। दोनों खुद को बालिग बताते हुए थाने में ही साथ जीने-मरने की बात करने लगीं और शादी पर अड़ गईं।
विज्ञापन


दोनों ने बताया कि उनके बीच पिछले चार साल से प्रेम संबंध है। थाना प्रभारी ने दोनों को महिला स्टाफ की निगरानी में रखा है। मंगलवार को दोनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एक जून को विवाहिता बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई थी। तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला तो पति ने शाहजहांपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। विवाहिता ने बताया कि परिवार वालों ने उसकी शादी जबरदस्ती कर दी थी। महिला ने परिवार वालों को उस युवती के बारे में बता कर अपनी शादी उससे ही कराने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed