{"_id":"620663fd979d93264a00f8a9","slug":"union-minister-ramdas-athawale-said-that-rpi-a-and-bjp-will-fight-mumbai-civic-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"BMC Election: भाजपा से गठबंधन कर निकाय चुनाव लड़ेगी अठावले की पार्टी, 120 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BMC Election: भाजपा से गठबंधन कर निकाय चुनाव लड़ेगी अठावले की पार्टी, 120 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा
Fri, 11 Feb 2022 07:04 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोमा रागिनी
Updated Fri, 11 Feb 2022 07:04 PM IST
सार
केंद्रीय रामदास अठावले की पार्टी बीजेपी के साथ गठबंधन कर मुंबई निकाय चुनाव में उतरने जा रही है। वहीं अठावले ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया है।
विज्ञापन
बीजेपी का साथ आरपीआई लड़गी मुंबई निकाय चुनाव
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) भाजपा के साथ मुंबई निकाय चुनाव लड़ेगी। अठावले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी. उन्होंने बीएमसी के चुनाव में बीजेपी और आरपीआई के 120-125 सीटें जीतने का दावा किया है।
केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि यूपी चुनाव में उनकी पार्टी 15 से 20 प्रतिशत दलित वोट बीजेपी को ट्रांसफर करने का प्रयास करेगी।
अठावले ने कहा कि मुंबई में बीजेपी और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं शिव सेना, कांग्रेस और एमएनएस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे में BJP-RPI(A) 236 सीटों में से 120-125 सीटें जीतेगी।
विज्ञापन
वहीं केंद्रीय मंत्री ने हिजाब विवाद पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि हिजाब मुस्लिम संस्कृति का हिस्सा है। इसे बाजारों में पहनना ठीक है लेकिन ये स्कूल यूनिफॉर्म का हिस्सा नहीं हो सकता है।