{"_id":"5c5c1741bdec22578f2a9382","slug":"revenue-intelligence-directorate-seized-17-crores-of-foreign-cigarettes","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व खुफिया निदेशालय ने मुंबई में जब्त की 17 करोड़ रुपये की विदेशी सिगरेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजस्व खुफिया निदेशालय ने मुंबई में जब्त की 17 करोड़ रुपये की विदेशी सिगरेट
Thu, 07 Feb 2019 05:31 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 07 Feb 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
तस्करी कर के लायी गई विदेशी सिगरेट जब्त
- फोटो : अमर उजाला
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नवी मुंबई में 17 करोड़ रुपये मूल्य की तस्करी कर के लायी गई विदेशी सिगरेट जब्त की हैं। हालिया दौर में यह सिगरेट तस्करी का बससे बड़ा मामला सामने आया है।
विज्ञापन
डीआरआई ने एक बयान में कहा कि एक खुफिया सूचना के आधार पर उसने नवी मुंबई के एक गोदाम में पांच फरवरी को तड़के छापा मारा। वहां 40 फुट लंबे एक कंटेनर में तस्करी का माल मकड़ा गया। यह दुबई से लाया गया था और इसे भारत में एक स्थलीय कंटेनर डिपो भेजा जाने वाला था।
विज्ञापन
इसके कागजों में इसे वाशबेसिन का सामान दिखाया गया था। डीआरआई ने उसमें 650 बड़े कार्टन जब्त किए हैं जिनमें विदेशी सिगरेट थे। जब्त माल की बाजार कीमत 17 करोड़ रुपये आंकी गयी है।
विज्ञापन
इस मामले में साइप्रस में रह रहे एक भारतीय और तीन अन्य को के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह भारतीय इस तस्करी का सरगना माना जा रहा है। मामले की जांच चल रही है। कागजों में जिन वाशबेसिन का उल्लेख किया गया है। वह उतनी ही मात्रा में गोदाम में पाए गए।
कागजों में उन्हें ‘मेड इन चाइना’ दिखाया गया है लेकिन वास्तव में उनकी खरीद नवी मुंबई से की गई है। सिगरेट के आयात पर भारत में काफी ऊंचा शुल्क है।